
गुजरात: सूरत में 'VIP शराब पार्टी' पर पुलिस का छापा, कई लड़के-लड़कियां पकड़ाए
AajTak
सूरत के अल्थान इलाके में 16 अक्टूबर की रात के.एस. अंतरवन रेस्टोरेंट के पास पुलिस ने “वीआईपी शराब पार्टी” से पहले छापा मारा और बीयर-शराब से भरे बॉक्स बरामद किए. जांच के दौरान जैनम शाह ने पुलिस से हाथापाई की, जिसका वीडियो वायरल हुआ. पहले कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन अब जैनम और उसके पिता समीर शाह पर BNS की धारा 126 और 170 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
सूरत के पॉश अल्थान थाना क्षेत्र के वेसू इलाके में स्थित जी.डी. गोयनका स्कूल के पास के.एस. अंतरवन रेस्टोरेंट में 16 अक्टूबर की रात शराब पार्टी शुरू होने से पहले ही पुलिस ने छापा मार दिया. यह पार्टी कथित रूप से “वीआईपी लोगों” की बताई जा रही थी. पुलिस ने मौके से एक कार से बीयर और शराब से भरे थर्माकोल बॉक्स बरामद किए.
पुलिस से हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल छापेमारी के दौरान जब पुलिस कुछ संदिग्धों की जांच कर रही थी, तभी जैनम शाह नामक युवक ने पुलिस उपनिरीक्षक से वीडियो बंद करने को कहा और उनसे हाथापाई करने लगा. इसी बीच उसके पिता समीर शाह और दो महिलाएं भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस व युवक को अलग करने की कोशिश की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
पहले नहीं हुई थी कार्रवाई, अब दर्ज हुआ मामला शुरुआत में पुलिस ने सिर्फ शराब की डिलीवरी करने वाले बृज शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जैनम शाह और उसके पिता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. उस समय डीसीपी डॉ. निधि ठाकुर ने कहा था कि युवक ने माफी मांगी है और वह छात्र है, इसलिए मामला नहीं बढ़ाया गया. हालांकि, जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अब जैनम शाह और उसके पिता समीर शाह के खिलाफ दो अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है.
शराब पार्टी की पूरी कहानी डीसीपी डॉ. निधि ठाकुर के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात 11:45 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट के पास एक कार में शराब लाने की गतिविधि हो रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने सिल्वर बलेनो (GJ 05 RA 4369) से बीयर और शराब की बोतलें बरामद कीं. पूछताछ में सामने आया कि शराब समीर शाह की जन्मदिन पार्टी के लिए लाई जा रही थी.
पुलिस से मारपीट पर लगा गंभीर आरोप पुलिस के मुताबिक, जब सब-इंस्पेक्टर ने जैनम को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस के साथ हाथापाई की और जांच में बाधा डाली. मामले में उसके ब्लड और यूरिन सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए.
अब जैनम शाह और उसके पिता समीर शाह के खिलाफ धारा 126 और 170 BNS 2023 के तहत केस दर्ज किया गया है. इन धाराओं में क्रमशः 5 साल और 3 साल तक की सजा का प्रावधान है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जैनम को माफी देकर नहीं छोड़ा गया, बल्कि उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







