
गुजरात सरकार का अहम फैसला, अब शनिवार को स्कूल में नहीं ले जाना होगा बैग!
AajTak
Gujarat Schools New Rules: गुजरात सरकार ने प्राइमेरी स्कूलों को लेकर अहम फैसला किया है. नए नियमों के अनुसार, अब हर शनिवार को प्राइमेरी स्कूलों में बैगलेस डे मनाया जाएगा.
गुजरात सरकार ने प्राइमेरी स्कूलों के बच्चों के लिए अहम फैसला लिया है. सरकार के नए फैसले के तहत अब प्राइमेरी कक्षा के बच्चों को हर शनिवार बिना स्कूल बैग के स्कूल जाना होगा. ये फैसला कक्षा 1 से कक्षा 8 के बच्चों के लिए हैं और सरकारी-अनुदानित स्कूलों में फैसला लागू किया जाएगा. यानी बच्चों के लिए शनिवार को बेगलेस डे होगा, जिसमें पढाई की जगह फिजिकल एक्टिविटी करवाई जाएंगी.
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को सूचना दी है कि बेगलेस डे के दिन पढाई के अलावा फिजिकल एक्टिविटी करवाई जाएंगी, जिनमें योग, मास ड्रिल, कल्चरल एक्टिविटी, गेम्स, प्रोजेक्ट, म्यूजिक, पेंटिंग, टूरिज्म आदि शामिल है.
शारीरिक विकास के लिए लिया गया फैसला
सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. दरअसल, समय के साथ बच्चे अब मोबाइल का ज्यादा उपयोग करने लगे हैं, जिसकी वजह से उनके मानसिक, सामाजिक और शारीरिक विकास पर असर होता है.
शनिवार को स्कूलों में क्या होगा?
ऐसे में अब स्कूलों में ही उनके लिए हफ्ते में एक दिन ऐसा रहेगा जब पढाई के अलावा दूसरी एक्टिविटी करवाई जाएंगी, जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अहम रहेगी. स्कूलों को मास ड्रिल और योग जैसी शारीरिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने को कहा गया है ताकि बच्चों को मोटापे से बचाया जा सके.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










