
गुजरात: राजकोट में यूटर्न ले रही बस ने मां-बेटे को कुचला, हादसे में नाबालिग की मौत
AajTak
गुजरात के राजकोट में मां और बेटे को एक बस ने टक्कर मार दी जिस वजह से नाबालिग बच्चे की मौच हो गई, वहीं उसकी मां इस घटना में घायल हो गई. पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
गुजरात के राजकोट शहर में कालावड रोड पर सिटी बस चालक ने रोड से गुजर रहे मां और बेटे को टक्कर मार दी जिसमें 7 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई. इस हादसे के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया और आस-पास के लोग वहां जमा हो गए.
वहीं इलाज के लिए घायल की मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो घर में मातम पसर गया.
पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि सिटी बस रोड के एक तरफ खड़ी थी और रोड से अपने दाएं तरफ यू टर्न ले रही थी तभी सड़क के दूसरी तरफ से चलकर जा रहे मां-बेटे को बस चालक ने लापरवाही पूर्वक कुचल दिया. ड्राइवर की लापरवाही की वजह से पहिये के नीचे मां और बेटे आ गए. इस घटना में नाबालिग की मौत हो गई, वहीं 33 साल की हेतल बेन घायल हो गई. मामले में राजकोट तालुका पुलिस ने सिटी बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
अलग- अलग धाराओं के तहत केस दर्ज
राजकोट शहर के कालावड रोड स्थित कनकोट गांव के कृष्णनगर में रहने वाली 33 वर्षीय हेतल बेन अपने 7 साल के लड़के को लेकर पैदल चलते हुए जा रही थी, लेकिन तभी रास्ते में सिटी बस चालक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे बेटे की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद तालुका पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए), 125(बी), 106(1), 181 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 187 के तहत शिकायत दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









