
गुजरात: राजकोट गेमिंग जोन में लगी आग, 9 लोगों की मौत, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
AajTak
राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम जोन में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट की है.
गुजरात के राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम जोन में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है. आग की घटना से पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची है. रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है.
वहीं, बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. साथ ही राजकोट पुलिस कमिश्नर ने 9 शव मिलने की पुष्टि की है. आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है.
पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने कहा, कुछ लोग अभी भी गेमिंग जोन के अंदर फंसे हो सकते हैं. बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. आग पर काबू पाने के बाद टीम अंदर जाएगी. इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा. आग पर काबू पाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं. फिलहाल, आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री में लगी आग, कई KM तक सुनाई दी धमाके की आवाज, 1 की मौत, कई घायल
'मुख्यमंत्री का X अकाउंट पर पोस्ट'
मामले को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिए हैं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










