
गुजरात में साइबर क्राइम के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 50 करोड़ की ठगी के केस में 8 गिरफ्तार
AajTak
गुजरात की जूनागढ़ पुलिस को साइबर क्राइम के एक बड़े केस में शानदार सफलता मिली है. यहां पर सौराष्ट्र के 6 जिलों में कार्यरत एक साइबर क्राइम के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने इस गिरोह के आठ लोगों के गिरफ्तार किया है. इस गिरोह ने करीब 50 करोड़ रुपए की ठगी की है.
गुजरात की जूनागढ़ पुलिस को साइबर क्राइम के एक बड़े केस में शानदार सफलता मिली है. यहां पर सौराष्ट्र के 6 जिलों में कार्यरत एक साइबर क्राइम के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने इस गिरोह के आठ लोगों के गिरफ्तार किया है. इस गिरोह ने करीब 50 करोड़ रुपए की ठगी की है.
जूनागढ़ पुलिस को दो महीने पहले एक खुफिया जानकारी मिली थी कि जूनागढ़, द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, गिर सोमनाथ और राजकोट जिलों में एक साइबर क्राइम गैंग सक्रिय है. वो लोगों को अपनी जाल में फंसाकर उनसे पैसे ठगते हैं. कुछ लोगों को बैंक खातों में पैसे की लेनदेन के लिए कमीशन देते हैं.
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी. स्थानीय एजेंट को पकड़कर पुलिस अहमदाबाद के दो सूत्रधार तक पहुंची. इस गिरोह के सभी लोग जूनागढ़ जिले के रहने वाले हैं. साइबर फ्रॉड के पैसों का बैंक में ट्रांसफर का काम संभालते हैं. इनके पास से 200 से अधिक बैंक खातों का पता चला है.
जूनागढ़ आईजी निलेश जाजडीया ने बताया कि पुलिस को 82 बैंक खातों की पुख्ता जानकारी मिल पाई है. उनमें से 42 खातों में 50 करोड़ से ज्यादा के साइबर फ्रॉड विक्टिम के पैसों का लेनदेन हुआ है. इन 42 खातों में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हुए ठगी के मामलों के वित्तीय लेन-देन सामने आए हैं. इन प्रदेशों में हुई ठगी के पैसे गुजरात के इन बैंकों में भेजे गए हैं.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी तक आठ आरोपियों को पकड़ा गया है. उनका काम स्थानीय बैंक खाता धारकों को प्रलोभन देकर उनके खाते का उपयोग कराना था. ये लोग ज़रूर मंद लोगों को संपर्क करके उनको कमिशन का लालच देकर उनके बैंक खातों का उपयोग करते थे.
पुलिस को शक है कि जब सभी 200 से ज्यादा खातों की जानकारी मिल पाएगी तब ये ठगी किए गए पैसों का आंकड़ा बढ़ेगा. अभी उनको बीच वाले लोगों की कड़ी मिली है. इनसे पूछताछ करके पुलिस इस गैंग के मास्टरमाइंड के बारे में जानने के कोशिश करेगी. इस गैंग के तार देश में कई जगह जुड़े हुए हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







