
गुजरात में मिला ड्रग्स का बड़ा जखीरा, समुद्र तट के किनारे पड़ी थी 800 करोड़ की कोकीन
AajTak
गुजरात पुलिस ने समुद्री तट से 80 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 800 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद तलाशी शुरू की तो तस्कर पैकेट छोड़कर भाग गए. मामले की जांच की जा रही है.
गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम में करोड़ों रुपये कीमत का 80 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद किया गया है. इसकी इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू करीब 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. यह ड्रग्स समुद्री तट पर लावारिश हालात में मिला है. एफएसएल की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कोकीन है.
पुलिस ने बताया कि कोकीन गांधीधाम शहर के पास खाड़ी के किनारे 80 पैकेटों में मिली है. प्रत्येक पैकेट का वजन एक किलोग्राम है. कच्छ-पूर्व डिवीजन के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने बताया कि शायद तस्करों ने पकड़े जाने के डर से यह ड्रग्स यहां छोड़ दी और भाग गए, क्योंकि पुलिस इस जगह पर नजर बनाए हुए थी.
एसपी सागर बागमार ने बताया कि ड्रग्स खेप की डिलीवरी को लेकर सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने तलाशी अभियान तेज कर दिया. इस दौरान हमने समुद्री तट से कोकीन के 80 पैकेट बरामद किए. इनकी कीमत 800 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ेंः 600 करोड़ की हेरोइन... ड्रग्स तस्कर ने छिपा रखी थी काली कमाई... ISRO की मदद से NCB ने ढूंढ निकाली
बागमार के मुताबिक, गुरुवार को गांधीधाम के पास जो पैकेट बरामद हुए, उनका पहले मिले पैकेटों से कोई संबंध नहीं है. ऐसा लग रहा है कि इन्हें हाल ही में पैक किया गया है. ये पैकेट उसी खेप का हिस्सा हैं, जिसे हम सूचना के बाद ट्रैक कर रहे थे.
पहले भी कई बार बरामद हो चुका है ड्रग्स

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







