
गुजरात में मिलकर चुनाव लड़ेंगे BTP और AAP, 1 मई को आदिवासी संकल्प सम्मेलन करेंगे अरविंद केजरीवाल और छोटू वसावा
AajTak
Gujarat Politics: गुजरात में आगामी चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. छोटू वसावा की भारतीय ट्राइबल पार्टी और आम आदमी पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में मिलकर किस्मत आजमाने का फैसला किया है.
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय ट्राईबल पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच में गठबंधन तय हो गया है. इसी के तहत आज बीटीपी के विधायक और छोटू वसावा के बेटे महेश वसावा ने अहमदाबाद में आमना आदमी पार्टी के कार्यालय पहुंचकर गोपाल इटालिया के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीटीपी और आम आदमी पार्टी एक साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे.
महेश वसावा ने कहा की हमने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का काम देखा है, दिल्ली में रोजगार को लेकर भी बातचीत हुई है. पानी और शिक्षा के विषयों पर भी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बातचीत हुई है. आम आदमी पार्टी की विचारधारा के साथ हम मिलकर आदिवासी इलाकों में काम करेंगे. सरकार ने वहां जो नुकसान पहुंचाया है, जो स्कूल बंद किए हैं और आदिवासियों के जल जमीन और जंगल के मुद्दों को उजागर करेंगे. एक मई यानी गुजरात स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी और बीटीपी दोनों एक होंगी और भरूच में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन को अरविंद केजरीवाल और छोटू वसावा संबोधित करेंगे.
बता दें कि छोटू वसावा ने कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की थी. बीजेपी, कांग्रेस और आप के बाद अब बीटीपी भी गुजरात की राजनीतिक गतिविधियों में एक्टिव हो गई है. हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव के दौरान पंजाब में मिली जीत से आम आदमी पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है. बीटीपी के साथ गठबंधन से आप को आदिवासी इलाकों का एक जमा जमाया संगठन मिल जाएगा. इससे आदिवासी इलाकों में आम आदमी पार्टी को फायदा हो सकता है. गौरतलब है कि स्थानीय निकाय चुनाव में बीटीपी और AIMIM ने गठबंधन किया था. लेकिन AIMIM के साथ गठबंधन से बीटीपी को ज्यादा फायदा नहीं हो पाया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









