
गुजरात में बढ़ते कोरोना पर बड़ा फैसला, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब बिना दर्शकों के होंगे तीनों T-20 मैच
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह फैसला लिया गया है कि 16 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले के दौरान दर्शकों की मौजूूदगी नहीं रहेगी.
कोरोना की दस्तक के बीच भारत दौरे पर आए इंग्लैंड को अगले तीन मुकाबले बिना दर्शकों के साथ भारत के साथ खेलने होंगे. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह फैसला लिया गया है कि 16 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबलों के दौरान दर्शकों की मौजूूदगी नहीं रहेगी. यह तीनों टी-20 मुकाबले हैं. बढ़ते मामलों की बात करें तो गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 900 मामले दर्ज किए गये है. इससे पहले गुजरात प्रशासन ने 8 इलाकों में खाने पीने की चीजों वाली दुकानों को 10 बजे बंद तक बंद करने का आदेश जारी किया है.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










