
गुजरात में पकड़ा गया सीरियाई युवक, बिना वैध वीजा रहने के आरोप में गिरफ्तार
AajTak
गुजरात के देवभूमि द्वारका में पुलिस ने एक सीरियाई युवक और उसके स्थानीय साथी को बिना वैध वीजा ठहरने के आरोप में गिरफ्तार किया. युवक के पास केवल एक्सपायर्ड स्टूडेंट वीजा और एक यूएनएचसीआर कार्ड मिला, जिससे संदेह बढ़ गया. पुलिस ने तीन पासपोर्ट जब्त किए और दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया.
गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में पुलिस ने एक सीरियाई युवक और उसके स्थानीय साथी को बिना वैध वीजा रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद बढ़ी सुरक्षा जांच के बीच की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि खंभालिया के पास धरमपुर गांव स्थित प्रेसिडेंट स्कूल में एक संदिग्ध विदेशी युवक रह रहा है.
जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 29 वर्षीय अली मयहूब को हिरासत में लिया. वह सीरिया के जबलेह शहर का रहने वाला है. उसके साथ उसके स्थानीय साथी 33 वर्षीय महीपत कच्छतिया को भी पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार दोनों एक ही स्कूल में रहते थे और स्कूल का संचालन कच्छतिया करता था.
सीरियाई युवक द्वारका से गिरफ्तार
पुलिस ने अली मयहूब से तीन सीरियाई पासपोर्ट और राजकोट के मारवाड़ी एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा जारी एक एक्सपायर्ड स्टूडेंट वीजा बरामद किया. यह वीजा आखिरी बार जुलाई 2023 तक ऑनलाइन बढ़ाया गया था. वर्तमान समय में उसके पास कोई वैध वीजा नहीं था. उसने पुलिस को एक यूएनएचसीआर रिफ्यूजी कार्ड भी दिखाया, जिससे संदेह और बढ़ गया.
युवक स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था
पुछताछ में उसने बताया कि वह 2019 में स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था और 2023 में पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ जाने की कोशिश की, लेकिन वीजा न होने के कारण दाखिला नहीं मिला. इसके बाद वह राजकोट से खंभालिया आ गया और अपने साथी के साथ रहने लगा. पुलिस ने दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







