
गुजरात में जीते 5 विधायकों से केजरीवाल ने दिल्ली में की मुलाकात, पाला बदलने की अटकलों पर लगाया विराम
AajTak
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में जीेते AAP विधायकों से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद केजरीवाल ने लिखा कि गुजरात के नवनिर्वाचित आप विधायकों से मुलाकात की. मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे गुजरात के लोगों की अथक सेवा करेंगे. बता दें कि गुजरात में AAP के सिर्फ 5 ही नेता चुनाव जीत सके.
अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गुजरात में उनकी पार्टी AAP से जीते पांच विधायकों से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्विटर पर फोटो भी डाला. उन्होंने लिखा गुजरात के नवनिर्वाचित आप विधायकों से मुलाकात की. मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे गुजरात के लोगों की अथक सेवा करेंगे.
इस मुलाकात के साथ ही आप ने गुजरात के अपने विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया. बता दें कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नवनिर्वाचित विधायकों से यह मुलाकात दिल्ली में की है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपने आवास पर आप गुजरात के सभी पांच नवनिर्वाचित विधायकों को बुलाया था. इन विधायकों को गुजरात आप के नेता इसुदान गढ़वी ट्रेन से दिल्ली लेकर आए थे.
दिल्ली में गुजरात के नेताओं से मुलाकात
गुजरात में नव निर्वाचित पार्टी विधायकों के संबंध में किसी भी संकट को समाप्त करने के लिए आप के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया था. अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात आम आदमी पार्टी के पांचों विधायक तो मौजूद हैं ही साथ ही ईशुदान गढवी, गोपाल इटालिया, संदीप पाठक और गुलाब सिंह भी एक अन्य तस्वीर में नजर आ रहे हैं.
मुलाकात की टाइमिंग काफी अहम
अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात के नेताओं की मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है, जब इस बात को लेकर चर्चा काफी तेज रही कि आम आदमी पार्टी के विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं या बीजेपी को बाहरी समर्थन दे सकते हैं. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी अहमदाबाद पहुंचकर गुजरात के संगठन से जुड़े तमाम छोटे-बड़े नेताओं से मुलाकात की थी.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










