
गुजरात में गरबा की धूम, कोलकाता में परंपरागत आरती
AajTak
नवरात्र का त्योहार गुजरात में धूमधाम से मनाया जाता है. इस मौके पर गरबा की धूम रहती है, जिसकी तैयारी वहां महीनों पहले से शुरु हो जाती है. आज महानवमी है यानि नवरात्र का आखिरी दिन. लोग बड़ी संख्या में माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. वैष्णो देवी से लेकर कामाख्या देवी मंदिर तक भक्तों की कतार है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











