
गुजरात बोर्ड ने जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, एक्सपर्ट बताएंगे एग्जाम प्रेशर का हल
AajTak
बोर्ड परीक्षाओं से पहले गुजरात बोर्ड द्वारा छात्रों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इसकी मदद से छात्र परीक्षा से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और स्ट्रेस होने पर काउंसलर या साइकोलॉजिस्ट से बात भी कर सकते हैं.
Gujarat Board Helpline Number: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण बोर्ड द्वारा मार्च 2024 में आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा के मद्देनज़र 15.50 लाख विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस हेल्पलाइन नंबर की मदद से छात्र कोई भी शिकायत या डाउट क्लियर कर सकते हैं. ये हेल्पलाइन नंबर 8 फरवरी से शुरू होगा और 26 मार्च तक विद्यार्थियों के लिए एक्टिव रहेगा.
गुजरात बोर्ड द्वारा जारी टोल फ़्री हेल्पलाइन नंबर 1800 233 5500 के जरिए विद्यार्थी एक्सपर्ट काउन्सलर, साइकोलॉजिस्ट से परीक्षा के संदर्भ में जरूरी मार्गदर्शन ले पाएंगे. परीक्षा के संदर्भ में मार्गदर्शन के लिए ये हेल्पलाइन नंबर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चालू रहेगा. हेल्पलाइन नंबर के बारें में गुजरात बोर्ड द्वारा राज्य की तमाम स्कूल, पैरेंट्स और विद्यार्थियों को सूचित किया गया है.
स्ट्रेस से दूर रखने में मदद करेगी ये हेल्पलाइन
बोर्ड परीक्षा देने से पहले कई विद्यार्थी अच्छे परिणाम के दबाव में आकर डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं. अच्छा परिणाम हासिल करने के दबाव में मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाते हैं. कई केसों में दबाव की वजह से बच्चों को आत्महत्या करने तक के विचार आते हैं. इन परिस्थितियों से विद्यार्थियों को बचाने हेतु गुजरात बोर्ड द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाता है. बता दें कि, गुजरात बोर्ड द्वारा मार्च 2024 में आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होगी और 26 मार्च तक सारी परीक्षाएं पूर्ण होंगी. बोर्ड का परिणाम मई महीने के दूसरे हफ्ते के बाद से आने की शुरुआत होंगे. इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए राज्यभर में से 15.50 लाख विद्यार्थियों द्वारा फॉर्म भरे गए हैं.
नई शिक्षा नीति के अनुसार गुजरात बोर्ड ने बदला था परीक्षा का पैटर्न
बता दें कि गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हो जाएंगी. इससे पहले नई शिक्षा नीति को देखते हुए बोर्ड परीक्षा पैटर्न में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की संख्या ज्यादा और डिस्क्रिप्टिव सवालों की संख्या कम की गई है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए गुजरात कक्षा 10, और 12 परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए गए हैं. बड़े बदलावों में से एक में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है - वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 20 से 30 प्रतिशत और वर्णनात्मक प्रश्नों की हिस्सेदारी में 30 से 20 प्रतिशत तक गिरावट आई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










