
गुजरात: दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, खादी माटी कला महोत्सव 2023 में हुए शामिल
AajTak
गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने इसे आगे बढ़ाकर आज़ादी के आंदोलन से भी ज़्यादा लोकप्रिय बनाया. खादी का जर्जरित आंदोलन नए आयाम छू रहा है. शाह ने कहा कि गुजरात आता हूं अच्छी खबर सुनने को मिलती है. भारत की जीडीपी सबसे तेजी से बढ़ रही है. करोड़ों को आत्मनिर्भर बनाया गया है, जीडीपी इससे भी बढ़ता है.
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अमित शाह अहमदाबाद में खादी माटी कला महोत्सव 2023 में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन अहमदाबाद के सायंस सिटी में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा कराया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे, एमएसएमई राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा भी शामिल हुए. माटी कला महोत्सव 2023 के संबोधन में अमित शाह ने अलग अलग योजनाओं से फायदा पाए लोगों का अभिनंदन किया. अमित शाह ने कहा कि खादी माटी कला महोत्सव बहुआयामी विचार है. खादी का विचार आज़ादी के आंदोलन के साथ जोड़कर महात्मा गांधी ने रखा था. गरीबी में जीने वालों को रोजगार से जोड़ा.
गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने इसे आगे बढ़ाकर आज़ादी के आंदोलन से भी ज़्यादा लोकप्रिय बनाया. खादी का जर्जरित आंदोलन नए आयाम छू रहा है. शाह ने कहा कि गुजरात आता हूं अच्छी खबर सुनने को मिलती है. भारत की जीडीपी सबसे तेजी से बढ़ रही है. करोड़ों को आत्मनिर्भर बनाया गया है, जीडीपी इससे भी बढ़ता है.
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में अगरबत्ती कीट दे रहा था तो पूछा मैटेरियल बिकता है ना? मुकेश भाई के नेतृत्व में खादी बोर्ड आगे बढ़ रहा है, अगरबत्ती वही लेकर बेचेंगे. शाह ने कहा कि कुल्लड़ भी रेलवे में लाने की कोशिश शुरू है. गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर दस गांव के कुल्लड़ अभी जा रहे हैं.
गृह मंत्री ने कहा कि मेरे मतक्षेत्र में आठ नवनिर्मित डाक घर का उद्घाटन हुआ है, पोस्टल विभाग का धन्यवाद, गांधीनगर को बड़ी गिफ्ट मिली है. गांधीनगर के मतदाताओ को पता हो कि पासपोर्ट लेने के लिए धक्का नहीं खाए, डाकघरों से प्रोसेस होती है.
राष्ट्र ध्वज का वितरण इन्हीं डाकघरों ने देशभर में पहुँचाए थे. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने खादी के पीछे बल लगाया. आज एक लाख पैतीस हज़ार करोड़ पर कारोबार पहुंच गया है, जिसमें एक लाख लोगों का योगदान है.
हर परिवार, जो सक्षम है, वो साल में पांच हजार की खादी ग्रामोद्योग की चीज ख़रीदें. आप रोज़ खादी नहीं पहन सकते पर बहुत चीजें है, इससे बेरोज़गारों की संख्या में आधे से ज्यादा की कमी आयेगी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









