
गुजरात: दिव्यांग छात्र से बस कंडक्टर ने की अभद्रता, थप्पड़-लात मारने की कोशिश का Video वायरल
AajTak
गुजरात के खेड़ा में धुवारण से नडियाड आ रही बस में एक कंडक्टर ने दिव्यांग छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया. वैध पास दिखाने पर छात्र को फर्जी बताकर थप्पड़-लात मारने की कोशिश की गई और मोबाइल भी छीनने का प्रयास हुआ. घटना का वीडियो वायरल होने पर कंडक्टर विनोद परमार को निलंबित कर बोरसद डिपो में स्थानांतरित कर दिया गया है.
गुजरात के खेड़ा जिले से एक अमानवीय घटना सामने आई है. यहां धुवारण से नडियाड आ रही एक एसटी बस में दिव्यांग छात्र के साथ कंडक्टर द्वारा किया गया दुर्व्यवहार अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह घटना बस संख्या 7399 में घटी, जिसमें कंडक्टर विनोद परमार ने दिव्यांग छात्र के साथ मारपीट की कोशिश की और धमकी भरे लहजे में बात की.
दिव्यांग छात्र ने जब बस में सफर के दौरान अपना वैध दिव्यांग पास दिखाया, तो कंडक्टर ने उसे फर्जी करार देते हुए टिकट खरीदने का दबाव बनाया. छात्र ने कई बार समझाने की कोशिश की कि पास असली है, लेकिन कंडक्टर ने उसकी एक नहीं सुनी और उल्टा अभद्र भाषा में बात करते हुए हाथापाई पर उतर आया.
यह भी पढ़ें: गुजरात के खेड़ा में बस और दो ट्रकों की टक्कर, कंडक्टर और एक यात्री की मौत, 9 घायल
जब छात्र ने कंडक्टर की इस हरकत का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उसने छात्र का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और थप्पड़ व लात मारने की भी कोशिश की. पूरी घटना छात्र के मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब वायरल हो रही है.
देखें वीडियो...
घटना के बाद नडियाड डिपो प्रबंधक के.के. परमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए बयान दिया कि यह व्यवहार पूरी तरह अमानवीय और निंदनीय है. पास की वैधता की जांच डिपो स्तर पर की जानी चाहिए थी, न कि इस तरह से सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाए. जांच के बाद आरोपी कंडक्टर विनोद परमार को तत्काल निलंबित कर नडियाड से बोरसद डिपो स्थानांतरित कर दिया गया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







