
गुजरात: डांस करवाया, 3 घंटे तक खड़ा रखा, रैगिंग के दौरान MBBS छात्र की मौत!
AajTak
फर्स्ट ईयर के छात्रों ने बताया कि सीनियर्स ने उन्हें रात 8:30 बजे इंट्रोडक्शन के लिए बुलाया था. वहां उन्हें फिल्मी गाने गाने और डांस करने के लिए कहा गया. साथ ही, उन्हें गालियां दी गईं और तीन घंटे तक खड़ा रखा. इस दौरान अनिल की तबियत बिगड़ गई और वो चक्कर खाकर गिर पड़े. फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान अनिल मौत हो गई.
गुजरात के पाटण के धारपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है. यहां सीनियर्स की रैगिंग की वजह से मेडिकल छात्र की मौत हो गई है. इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने 15 सीनियर छात्रों को एकेडमिक और होस्टल गतिविधियों से निलंबित कर दिया है. यह मामला एक प्रथम वर्ष के छात्र, अनिल मेथाणीया की मौत से जुड़ा है, जिसने कथित तौर पर सीनियर छात्रों द्वारा की गई रेगिंग के दौरान अपनी जान गंवाई है. रैगिंग लेने वाले सीनियर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
तीन घंटे तक खड़े रहने के बाद बेहोश हुआ छात्र
धारपुर मेडिकल कॉलेज के एडीशनल डीन ने पाटण पुलिस को इस मामले में शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया कि 1 नवंबर को अनिल मेथाणीया की मौत हो गई थी, जिसके बाद कॉलेज के डीन हार्दिक शाह ने एक एंटी-रेगिंग कमिटी का गठन किया था. कमिटी ने जांच शुरू की, जिसमें प्रथम वर्ष के छात्रों ने बताया कि सीनियर छात्रों ने उन्हें रात 8:30 बजे अपने साथ इंट्रोडक्शन के लिए बुलाया था. इस दौरान उन्हें फिल्मी गाने गाने और डांस करने के लिए मजबूर किया गया, साथ ही उन्हें गालियां दी गईं और तीन घंटे तक खड़ा रखा गया. इस दौरान अनिल की तबियत खराब हो गई और वह चक्कर खाकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.
कॉलेज ने सीनियर्स को किया निलंबित
कॉलेज कमिटी ने अन्य सीनियर छात्रों से भी पूछताछ की, जिन्होंने वही जानकारी दी जो पहले वर्ष के छात्रों ने दी थी, जिससे रैगिंग की घटना की पुष्टि हो गई. इसके बाद कमिटी ने 15 सीनियर छात्रों को निलंबित कर दिया है. इस घटना की शिकायत के बाद पाटण पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें 105, 127(2), 189(2), 190, और 296(b) शामिल हैं. डिप्टी एसपी के के पंड्या ने कहा कि पुलिस अब कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उन्होंने सीनियर छात्रों को एकेडमिक और होस्टल गतिविधियों से निलंबित कर दिया है, ताकि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता से की जा सके. एंटी-रैगिंग कमिटी ने रैगिंग की पुष्टि की है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










