
गुजरात: कांग्रेस MLAs से मिले राहुल गांधी, पूछा- 2022 में प्रदर्शन क्यों खराब रहा? मिला ये जवाब
AajTak
राहुल ने सभी विधायकों को साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा. लोगों के बीच जाकर जमीनी मुद्दे उठाने और अपनी पकड़ मजबूत करने को कहा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर इन दिनों गुजरात में हैं. उन्होंने न्याय यात्रा से इतर आज राज्य के कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की. उन्होंने विधायकों के साथ गुजरात की स्थिति को लेकर चर्चा की. सूत्रों की मानें तो राहुल ने विधायकों से आने वाले दिनों में कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही और साथ मिलकर 2024 का चुनाव लड़ने को कहा.
राहुल गांधी ने गुजरात के कांग्रेस विधायकों से कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल की तरह स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने की बात कही. उन्होंने गुजरात कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा कि हमारे नेता एक दूसरे की टांग खींच कर नीचे गिराते हैं और आगे नहीं बढ़ने देते. राहुल ने सभी विधायकों को साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा. लोगों के बीच जाकर जमीनी मुद्दे उठाने और अपनी पकड़ मजबूत करने को कहा.
विधायकों ने 2022 के नतीजों के लिए AAP को ठहराया जिम्मेदार
उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बेहद खराब नतीजों पर विधायकों से सवाल पूछे. विधायकों ने राहुल गांधी को बताया कि कांग्रेस राज्य में आम आदमी पार्टी की वजह से चुनाव हारी. उन्होंने कहा कि अगली बार AAP गठबंधन होगा तो नतीजे इतने खराब नहीं होंगे. बता दें कि साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 17 विधायक जीते थे. राहुल गांधी के साथ बैठक में 12 विधायक ही पहुंचे.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले ही राज्य में पार्टी को एक बड़ा झटका लगा था. गुजरात के जूनागढ़ जिले की मानावदर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अरविंद लडाणी ने पार्टी और विधायकी से इस्तीफा दे दिया. लडाणी 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार जवाहर चावड़ा को हराकर जीते थे. उनके इस्तीफे के बाद गुजरात में कांग्रेस विधायकों की संख्या 17 से घटकर 13 रह गई.
अरविंद लडाणी से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया समेत 3 विधायक इस्तीफा दे चुके थे. राज्य में अभी तक विधायकों के इस्तीफे से पांच सीटें खाली हो चुकी हैं. इनमें विसावदर, खंभात, वीजापुर, पोरबंदर और माणावदर की सीटें शामिल हैं. अभी तक इस्तीफा देने वाले चारों पूर्व कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं. अरविंद लडाणी के बारे में भी चर्चा है कि वह भाजपा का दामन थामेंगे.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









