
गुजरात: कच्छ में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम... नाव में बैठकर आए 15 पाकिस्तानी गिरफ्तार
AajTak
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए घुसपैठियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पास से मिले सामान की भी जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये लोग अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे. पकड़े गए सामान में खाने-पीने की चीजें, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री मिली है.
गुजरात के कच्छ जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरी क्रीक इलाके से 15 पाकिस्तानी घुसपैठियों को पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की गश्ती टीम को क्रीक क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला था. इसी दौरान जवानों ने पाकिस्तानी नाव को पकड़ा. नाव पर मौजूद कुछ लोग बीएसएफ को देखते ही फरार हो गए, लेकिन 15 घुसपैठियों को जवानों ने दबोच लिया.
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए घुसपैठियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पास से मिले सामान की भी जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये लोग अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे. पकड़े गए सामान में खाने-पीने की चीजें, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री मिली है.
क्रीक क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा का संवेदनशील इलाका माना जाता है. यहां समुद्री रास्तों के जरिए घुसपैठ की आशंका हमेशा बनी रहती है. बीएसएफ ने घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. जवान आसपास के इलाकों में गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की दूसरी घुसपैठ की कोशिश न हो सके.
सीमा सुरक्षा बल का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन भारतीय जवान हर बार सतर्कता और तेजी से कार्रवाई कर इन्हें नाकाम कर देते हैं. बीएसएफ ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है और खुफिया एजेंसियां पकड़े गए घुसपैठियों से पूछताछ कर रही हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








