
गुजरात: अमित शाह ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, बोले- आजाद भारत की प्रशासनिक नींव रखी
AajTak
सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. शाह ने कहा, मातृभूमि के लिए सरदार साहब का समर्पण, निष्ठा, संघर्ष और त्याग हर भारतवासी को देश की एकता व अखंडता के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है. अखंड भारत के ऐसे महान शिल्पी की जयंती पर उनके चरणों में वंदन व समस्त देशवासियों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की शुभकामनाएं.
गृह मंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती यानी एकता दिवस के मौके पर स्टैचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित एकता परेड में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने स्टैचू ऑफ यूनिटी पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. शाह मुख्य अतिथि के तौर पर गुजरात के केवड़िया में होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज के जरिए समारोह को संबोधित करेंगे. आज केवड़िया में ‘Statue of Unity’ पर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उनके चरणों में नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। #NationalUnityDay pic.twitter.com/716PhBWyuC सरदार पटेल का जीवन हमें बताता है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, लौह नेतृत्व और अदम्य राष्ट्रप्रेम से देश के भीतर की सभी विविधताओं को एकता में बदल कर एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप दे सकता है। सरदार साहब ने देश के एकीकरण के साथ आजाद भारत की प्रशासनिक नींव रखने का भी काम किया। pic.twitter.com/QDLxDCodkd आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर नमन एवं उनके स्मरण में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं। राष्ट्र की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने व देश के एकीकरण उनका योगदान अविस्मरणीय व पीढ़ियों तक के लिए प्रेरणादायी है। pic.twitter.com/4pSpbxFTqP

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









