
गुजरात: भारी बारिश से बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के खोले गए 5 गेट, छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी
AajTak
नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सरदार सरोवर डैम के पांच गेट को खोल दिया गया है, जिसकी वजह से गरुड़ेश्वर के पास नर्मदा नदी पर बना गरुड़ेश्वर वियर डैम ओवरफ्लो हो गया. इस सीजन में पहली बार नर्मदा बांध पर 134.59 मीटर पर पानी पहुंचा है.
गुजरात के सरदार सरोवर डैम का जलस्तर बढ़ने से नर्मदा नदी में पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. रविवार सुबह सरदार सरोवर नर्मदा बांध के 5 गेट खोले गए हैं, जिन्हें एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. जिसकी वजह से गरुड़ेश्वर के पास नर्मदा नदी पर बना गरुड़ेश्वर वियर डैम ओवरफ्लो हो गया.
मध्यप्रदेश में भारी बारिश की वजह से बांध में 2 लाख 95 हजार 972 क्यूसेक पानी आया है, जिससे नर्मदा बांध 87 फीसदी भर चुका है. इस वक्त नर्मदा बांध में 3823.60 मिलियन क्यूबिक मीटर लाइव स्टोरेज पानी भर गया है.
इस सीजन में पहली बार नर्मदा बांध पर 134.59 मीटर पर पानी पहुंचा है, जबकि बांध की अधिकतम सतह 138.68 मीटर है. नर्मदा बांध अधिकतम स्तर से मात्र 4 मीटर दूर है.
वहीं, नर्मदा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद गुजरात के भरूच और वडोदरा में नर्मदा किनारे बसे गांवों को अलर्ट किया गया है. लेकिन अभी चिंता की स्थिति नहीं है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










