
गुजरातः कल मां हीराबेन से मिल सकते हैं पीएम मोदी, विकास कार्यों का भी करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
AajTak
पीएम मोदी 17-18 जून के दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. लिहाजा प्रधानमंत्री आज शाम को अहमदाबाद पहुंच गए हैं. पीएम कल अपनी मां हीराबेन से मुलाकात कर सकते हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी गुजरात में विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. लिहाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले 8 दिन में आज दूसरा दौरा है. प्रधानमंत्री मोदी 17-18 जून के दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. लिहाजा पीएम मोदी आज शाम को अहमदाबाद पहुंच गए हैं. रात को पीएम गांधीनगर में राजभवन पर रुकेंगे. कल सुबह प्रधानमंत्री अपनी मां हीराबेन से मिलने छोटे भाई के घर जा सकते हैं. पीएम मोदी की मां हीरा बा कल 100वें साल में प्रवेश कर रही हैं.
पीएम मोदी शनिवार को सुबह 9 बजे पावागढ़ में नवनिर्मित महाकाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी नए मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे. 11.30 बजे पीएम हेरिटेज फॉरेस्ट में यात्रा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी वडोदरा में 12 बजे गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लेंगे.
अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी गुजरात के विकास कार्यों का भूमि पूजन और उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना का शुभारंभ करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी 10 जून को गुजरात के दौरे पर थे. तब प्रधानमंत्री ने नवसारी में आदिवासी इलाकों के लिए जल परियोजना की शुरुआत की थी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









