
'गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे...', थावरचंद गहलोत के अपमान पर हंगामा, 3 बार स्थगित हुई कर्नाटक विधान परिषद
AajTak
कर्नाटक विधान परिषद में कांग्रेस एमएलसी बी.के. हरिप्रसाद पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत का अपमान करने के आरोप लगे. इसे लेकर हंगामा हुआ और सत्र तीन बार स्थगित करना पड़ा. बीजेपी ने हरिप्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जबकि कांग्रेस ने उनका समर्थन किया.
कर्नाटक विधान परिषद में शुक्रवार को खूब हंगामा हुआ, जिसके चलते तीन बार कार्यवाही स्थगित की गई. कांग्रेस एमएलसी बी.के. हरिप्रसाद पर कथित तौर पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत का अपमान करने के आरोप हैं.
पहले दो बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद, विपक्षी बीजेपी एमएलसी (MLC) ने शिकायत दर्ज कराई थी. तब परिषद के अध्यक्ष बसवराज होरट्टी ने हरिप्रसाद के आचरण को आचार समिति के पास भेजने का आदेश दिया था. हालांकि होरट्टी ने हरिप्रसाद के राष्ट्रगान के कथित अपमान पर चर्चा करने की मांग को खारिज कर दिया.
दरअसल हरिप्रसाद ने राज्यपाल के राष्ट्रगान बजने का इंतजार किए बिना सदन से बाहर चले जाने को राष्ट्रगान का अपमान बताया. उन्होंने कहा कि राज्यपाल को राष्ट्रगान बजने तक इंतजार करना चाहिए था, लेकिन वो वहां से चले गए, जो राष्ट्रगान का अपमान है.
बीजेपी ने की हरिप्रसाद को निलंबित करने की मांग
हरिप्रसाद के इस आरोप को लेकर बीजेपी के एमएलसी ने शुक्रवार को सत्र के दौरान हरिप्रसाद को सदन से बर्खास्त करने की मांग उठाई. बीजेपी के एमएलसी ने एक साथ नारे लगाते हुए कहा, 'हम गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने राज्यपाल का अपमान किया है. हरिप्रसाद को निलंबित किया जाए.'
कांग्रेस MLC ने लगाए 'भाजपा को फटकार' के नारे

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






