
गिरफ्तार आतंकी रिजवान से पूछताछ करेगी UP पुलिस की ATS टीम, ISIS से संदिग्ध कनेक्शन
AajTak
पिछले दिनों ISIS की बड़ी आतंकी साजिश को NIA ने नाकाम कर दिया था. मोस्ट वांटेड आतंकवादी को NIA ने दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकी रिजवान पर 3 लाख का इनाम था, उसको पुणे मॉड्यूल का सबसे कुख्यात आतंकी बताया जा रहा है.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल टीम द्वारा गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी रिजवान हाजी से यूपी पुलिस (UP Police) की एटीएस टीम पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. रिजवान हाजी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर एटीएस की टीम पूछताछ करेगी. बीते साल अक्टूबर महीने में यूपी एटीएस ने AMU मॉड्यूल के 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में रिजवान हाजी कनेक्शन सामने आया था.
पुणे मॉड्यूल के रिजवान हाजी के कहने पर ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों का AMU मॉड्यूल बना था. जानकारी के मुताबिक, SAMA के नाम से Whatsapp Group बनाकर लोग आपस में चैट करते थे. इसके साथ ही AMU मॉड्यूल के कई छात्र ISIS हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे.
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, दिल्ली से ISIS का आतंकवादी गिरफ्तार
पिछले दिनों ISIS की बड़ी आतंकी साजिश को NIA ने नाकाम कर दिया था. मोस्ट वांटेड आतंकवादी को NIA ने दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकी रिजवान पर 3 लाख का इनाम था, उसको पुणे मॉड्यूल का सबसे कुख्यात आतंकी बताया जा रहा है.
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को एनआईए के वांछित आतंकी रिजवान अली के बारे में सूचना मिली थी कि रिजवान रात को बायोडायवर्सिटी पार्क, गंगा बक्श मार्ग पर आने वाला है. सूचना के बाद ट्रैप लगाकर करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया. टीम ने उसके पास से .30 बोर की एक स्टार पिस्टल, 3 कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका डेटा खंगाला जा रहा है. रिजवान अली पर NIA ने UAPA के तहत मुकदमा दर्ज कर उस पर 3 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था. वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी रिजवान के खिलाफ UAPA और Explosive Act में मामला दर्ज किया हुआ था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










