
गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद चंद्रबाबू नायडू की कोर्ट में पेशी, हिरासत में लिए गए पवन कल्याण
AajTak
आंध्र प्रदेश की सियासत इन दिनों गरम है. शनिवार को पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी से राजनीतिक बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है. जांच टीम ने रविवार तड़के नायडू को मेडिकल टेस्ट के बाद कोर्ट में पेश किया है. वहीं, गिरफ्तारी का विरोध करने विजयवाड़ा जा रहे पवन कल्याण को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है. उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया है.
तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद आंध्र प्रदेश में राजनीतिक बवाल देखने को मिल रहा है. रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच नायडू को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अदालत में पेश किया गया. वहीं, गिरफ्तारी का विरोध कर रहे जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
बता दें कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व सुप्रीम कोर्ट के वकील सिद्दार्थ लूथरा और अधिवक्ताओं की एक टीम कर रही है. जब नायडू को कोर्ट में पेश किया गया, तब अदालत परिसर में टीडीपी के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी कैडर को एकत्रित देखा गया. इससे पहले नायडू को कुंचनपल्ली में सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) कार्यालय में 10 घंटे की लंबी पूछताछ की गई. उसके बाद बाद सुबह 3:40 बजे उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया. लगभग 50 मिनट तक चले परीक्षणों के बाद नायडू को वापस एसआईटी कार्यालय लाया गया. हालांकि यह उम्मीद थी कि उन्हें सीधे स्थानीय अदालत में ले जाया जाएगा.
टीडीपी प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने बताया कि टीडीपी प्रमुख के बेटे नारा लोकेश, पत्नी नारा भुवनेश्वरी और अन्य लोग एसीबी कोर्ट में इंतजार कर रहे थे. कोमारेड्डी ने कहा, हमने सोचा था कि नायडू को अदालत ले जाया जाएगा. लेकिन वे उसे वापस एसआईटी कार्यालय ले आए. लोकेश और भुवनेश्वरी अदालत में इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक काफिला एसआईटी कार्यालय की ओर मुड़ गया.
पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू आज तड़के गिरफ्तार, करप्शन केस में आंध्र प्रदेश CID का बड़ा एक्शन!
शनिवार तड़के हुई थी नायडू की गिरफ्तारी
बता दें कि नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में शनिवार को नंदयाला के ज्ञानपुरम में गिरफ्तार किया गया था. सीआईडी ने उन्हें सुबह करीब 6 बजे एक मैरिज हॉल से गिरफ्तार किया, जिसके बाहर उनका काफिला खड़ा था. आरोप है कि इस घोटाले से सरकारी खजाने को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. मामले में टीडीपी प्रमुख को 'प्रमुख साजिशकर्ता' नामित किया गया है. इस बीच, टीडीपी ने अपने समर्थकों से नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय उपवास में भाग लेने का आह्वान किया है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







