
गिरफ्तारी के बदले गिरफ्तारी... मोदी सरकार को ममता बनर्जी की चेतावनी से बंगाल में तूफान की आशंका
AajTak
ममता बनर्जी ने चेताया है कि बंगाल पुलिस भी बीजेपी नेताओं के साथ वैसा ही सलूक करेगी, जैसे ED-CBI टीएमसी नेताओं से पेश आ रही है. ममता बनर्जी, महुआ मोइत्रा के साथ साथ पहली बार पार्थ चटर्जी के सपोर्ट में खड़ी दिखायी दे रही हैं - क्या बंगाल की राजनीति में 2021 के चुनाव से भी बड़ा तूफान आने वाला है?
चुनावों की आहट नेताओं में जोश भर देती है. जोश भी इतना हाई कि अपना सब कुछ सही नजर आता है, और राजनीतिक विरोधियों का हर एक्ट गलत लगने लगता है - ममता बनर्जी का राजनीति तेवर फिलहाल ऐसा ही लग रहा है.
ममता बनर्जी का आक्रामक अंदाज धीरे धीरे लौट रहा है. 2016 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नारद स्टिंग टेप के सामने आने पर ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं का आगे बढ़ कर बचाव किया था, और अब महुआ मोइत्रा के साथ साथ पार्थ चटर्जी के मामले में भी पहली बार वैसा ही रुख नजर आ रहा है.
टीएमसी नेताओं की एक महत्वपूर्ण मीटिंग में ममता बनर्जी ने साथियों की हौसलाअफजाई करते हुए ये समझाने की कोशिश की कि बिलकुल भी फिक्र करने की जरूरत नहीं है, बंगाल पुलिस भी बीजेपी नेताओं के खिलाफ वैसी ही कार्रवाई करेगी जैसे ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां टीएमसी नेताओं को टारगेट कर रही हैं.
ममता बनर्जी का ये आक्रामक तेवर 2014 के आम चुनाव के मद्देनजर सामने आया है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस नेता ने इरादा जाहिर कर दिया है कि बीजेपी नेतृत्व एक बार फिर 2021 जैसी चुनावी जंग के लिए तैयार रहे, और अब तो वो बिलकुल भी नहीं बख्शने वाली हैं.
बीजेपी के साथ साथ ममता बनर्जी ने सीपीएम को भी भ्रष्टाचार के मामले में निशाना बनाया है, लेकिन कांग्रेस को लेकर उनकी खामोशी थोड़ी रहस्यमय लगती है - और हां, ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन INDIA को लेकर हो रहे प्रयासों की भी तारीफ की है.
बीजेपी और सीपीएम की तरफ से तो वैसी ही प्रतिक्रिया आयी है, जैसा आक्रामक अंदाज ममता बनर्जी का है, देखना होगा बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का क्या रुख होता है? टीएमसी की मीटिंग में ममता बनर्जी के धमकी भरे भाषण के बाद पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने FIR दर्ज कराने की बात कही है - और बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तो ममता बनर्जी को सीधे सीधे चैलेंज किया है, पहले मुझे अरेस्ट करके दिखाओ!

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







