
गिफ्ट वाउचर के नाम पर इनकम टैक्स कमिश्नर को बनाया ठगी का शिकार
AajTak
यूपी के कानपुर में साइबर ठगों ने प्रधान आयकर आयुक्त को ठगी का शिकार बना लिया. यह ठगी गिफ्ट वाउचर के नाम पर की गई. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच साइबर टीम कर रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइबर ठगों ने इनकम टैक्स की प्रधान आयकर आयुक्त (Principal Commissioner of Income Tax) को ठगी का शिकार बना लिया. जब उन्हें पता चला कि वे ठगी का शिकार हुई हैं तो पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, कानपुर की प्रधान आयकर आयुक्त प्रीति जैन दास को वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर साइबर ठगों ने गिफ्ट वाउचर के नाम पर ठग लिया. साइबर ठगों ने 21 जुलाई को वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर 10000 के गिफ्ट वाउचर मिलने की बात कही. यह मैसेज चीफ कमिश्नर के नाम से आए थे. इस पर इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर प्रीति ने एक लाख रुपये के गिफ्ट वाउचर खरीदकर उस ग्रुप पर भेज दिए.
प्रीति जैन ने पचास-पचास हजार के गिफ्ट वाउचर दो बार में खरीदे थे. इसके बाद साइबर ठगों ने जब तीसरी बार उनसे फिर 50,000 के गिफ्ट वाउचर मांगे तो उन्हें कुछ शक हो गया. इसके बाद उन्होंने चीफ कमिश्नर से बात की. इस पर पता चला कि चीफ कमिश्नर ने इस तरह की कोई डिमांड नहीं की थी. न ही इस तरह का कोई मैसेज भेजा था.
जांच की गई तो कई अफसरों से ठगी का खुला राज
जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि साइबर ठगों ने इनकम टैक्स के कई अधिकारियों को इसी तरह से ठगी का शिकार बनाया. ठगों ने अधिकारियों के मोबाइल पर वॉट्सएप पर मैसेज भेजे थे. यह सभी मैसेज चीफ कमिश्नर के नाम से थे.
प्रधान आयकर आयुक्त (Principal Commissioner of Income Tax) प्रीति जैन ने ठगी का शिकार होने के बाद एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस के एडीसीपी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज करके साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी गई है. यह हैरानी वाली बात है कि साइबर ठग अब बड़े-बड़े विभागों को भी निशाना बनाने लगे हैं.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







