
गिनीज बुक में दर्ज हुआ बांगलादेश की सबसे छोटी गाय 'रानी' नाम, बीते दिनों हुआ था निधन
ABP News
इस गाय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी और लोगों ने खूब आशचर्य जताया था. जिसके बाद अब बांगलादेश की रानी गाय ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.
ढाका: बांगलादेश में बीते दिनों छोटे कद के लिए मशहूर होने वाली रानी नाम की गाय का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. बता दें, रानी गाय का बीते दिनों असामयिक निधन हो गया जिसके बाद सबसे छोटी गाय के रूप में रानी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्ड्स में नाम हिसाल किया है.बता दें, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम बनाने वाली रानी गाय की लंबाई केवल 20 इंच थी. यानी कि केवल 50.8 सेंटीमीटर. बताया जाता है कि रानी गाय इतनी मशहूर थी कि उन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से सफर कर के आते थे.
भारत के केरल में मिली थी छोटी गायदरअसल, कुछ समय पहले रानी के मालिक ने दावा करते हुए कहा था कि वो दुनिया की सबसे छोटी गाय है. हालांकि इससे पहले दुनिया की सबसे छोटी गाय भारत के केरल में देखने को मिली थी जिसका नाम माणिक्यम नाम था जिसकी लंबाई केवल 61 सेंटीमीटर लंबी थी. इस गाय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी और लोगों ने खूब आशचर्य जताया था. जिसके बाद अब बांगलादेश की रानी गाय ने गिनीज बुक में अपना नाम बना लिया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












