
गाड़ियों का काफिला, गले में नोटों की माला... UPSC EXAM क्रैक कर गांव पहुंचे पवन कुमार का तगड़ा स्वागत, VIDEO
AajTak
पवन कुमार सिविल सर्विसेज एग्जाम क्लियर करने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पवन को फूल-माला के साथ नोटों की भी माला पहनाई गई. उनके पीछे गाड़ियों का काफिला चल रहा था. ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर ग्रामीण नाचते-गाते नजर आ रहे थे.
यूपी के बुलंदशहर जिले के रहने वाले पवन कुमार ने UPSC EXAM में 239वीं रैंक हासिल की है. पवन कुमार की इस सफलता पर परिवार समेत पूरे गांव में खुशी का माहौल है. ऐसे में जब पवन सिविल सर्विसेज एग्जाम क्लियर करने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पवन को फूल-माला के साथ नोटों की भी माला पहनाई गई. उनके पीछे गाड़ियों का काफिला चल रहा था. ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर ग्रामीण नाचते-गाते नजर आ रहे थे.
दरअसल, कठिन परिस्थितियों में रहते हुए भी पवन कुमार ने हाल ही में UPSC एग्जाम क्लियर किया है. इस एग्जाम में उन्होंने 239वीं रैंक लाकर परिवार और गांव का मान बढ़ाया है. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी न होने के बावजूद भी पवन ने अपनी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है. इस बीच जब वो अपने पैतृक गांव रघुनाथपुर पहुंचे तो ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया.
रोड शो निकाला गया
इलाके में रोड शो निकाला गया. जिसमें एक कार में सनरूफ खोलकर पवन कुमार खड़े नजर आ रहे हैं. गले में नोटों की माला पहने और हाथ जोड़े. वहीं, उनके पीछे दर्जनों कारें चल रही हैं. कुछ युवक कारों की छत पर बैठे हुए हैं. कुछ नाच-गा रहे हैं. बैकग्राउंड में डीजे की आवाज आ रही है.
ये भी पढ़ें- घर में सिलेंडर है, लेकिन भराने के पैसे नहीं, बहनों ने की मजदूरी तो खरीदी किताबें... IAS बने पवन के संघर्ष की कहानी
इस दौरान पवन कुमार बड़े ही शांत भाव से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए. मगर कुछ युवा जोश में होश खो बैठे और वो चलती कार में स्टंटबाजी करते कैमरे में कैद हो गए. फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गाड़ियों का ये काफिला नरसेना थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर जाते समय का बताया जा रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










