
गाय खरीदने का 90% का खर्चा दे रही है राज्य सरकार! ऐसे उठाएं फायदा
AajTak
झारखंड में किसान सिर्फ 10 फीसदी राशि खर्च कर दुधारू गाय खरीद सकते हैं. किसानों को ये लाभ मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दिया जा रहा है. इस योजना के तहत राज्य के पशुपालक महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 90 फीसदी सब्सिडी पर गाय दी जाती है
देश में पशुपालन आय की सबसे बेहतरीन स्रोत के तौर पर उभर कर सामने आया है. ज्यादा से ज्यादा किसान इस व्यवसाय की तरफ रुख करें, इसके लिए उन्हें आर्थिक मदद भी दी जाती है. झारखंड सरकार भी अपने राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए दुधारू गाय खरीदने पर बंपर सब्सिडी देती है.
दुधारू गाय खरीदने पर सिर्फ 10 प्रतिशत का खर्च
झारखंड में किसान सिर्फ 10 फीसदी राशि खर्च कर दुधारू गाय खरीद सकते हैं. किसानों को ये लाभ मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दिया जा रहा है. इस योजना के अंतर्गत पशुपालक महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 90 फीसदी सब्सिडी पर गाय दी जाती है. वहीं, वहीं, अन्य सभी वर्ग के लोगों को 75 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है.
कहां करें आवेदन
झारखंड सरकार इस योजना का लाभ सभी जिलों के किसानों को दे रही है. सरकार का मानना है इससे गोबर का उत्पादन अधिक होगा तो प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा. इच्छुक किसान मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा किसान गव्य विकास अधिकारी के कार्यालय पर भी जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
आवेदन करने की क्या है योग्यता

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










