
गाय को बचाते-बचाते पिता-पुत्र की जलकर मौत, शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी थी आग
AajTak
झारखंड के पाकुड़ जिले में आग लगने से पिता-पुत्र समेत गाय की मौत हो गई. इस आग में झोपड़ी और उसके अंदर रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
Jharkhand News: पाकुड़ जिले के एक गांव आग की चपेट में आ जाने से पिता-पुत्र समेत गाय की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 60 साल के फरजा हक और उनके 25 साल के बेटे शरीफ शेख के रूप में हुई है. इस आग में झोपड़ी और उसके अंदर रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया. घटना की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.
फरजा हक और उसका पुत्र सरीफ शेख अपनी घास-फूंक से बनी झोपड़ी में सो रहे थे. तभी अचानक देर रात आग भड़क उठी. आग की गरमाहट के कारण दोनों की नींद टूटी. आनन फानन में दोनों झोपड़ी के अंदर बंधी गाय को बाहर ले जाने की कोशिश करने लगे, तभी पिता पुत्र आग की चपेट में आ गए और दोनों की जलने से मौत हो गई. साथ ही जिस गाय को दोनों बचाने की कोशिश कर रहे थे, उसकी भी जलकर मौत हो गई.
इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
इससे पहले 8 सितंबर को भी पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के 2 नंबर टाउन स्थित बाइक के शोरूम में भीषण आग लग गई थी. आगजनी की इस घटना में करीब 300 मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं. साथ ही दम घुटने से शोरूम के मालिक की मां की मौत हो गई. इसके अलावा 6 लोग जख्मी भी हो गए.
तबाह हो गया शोरूम बताया गया कि शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लगी. शोरूम के पीछे ही इसके मालिक का आवास है. आग शोरूम से शुरू हुई और इसका गुबार पूरे घर में भी फैल गया. धुएं के कारण दम घुटने से शोरूम मालिक सतीश कुमार साहू की वृद्ध मां की मौत ही गई. शोरूम के ही पीछे गाड़ियों का गोदाम एवं सर्विस सेंटर था. 3 तल्ले में बना गोदाम और सर्विस सेंटर बुरी तरह तबाह हो गया.
(पाकुड़ से कुंदन की रिपोर्ट)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








