
गाड़ी में बीयर रखने पर पाबंदी, गाली देने पर जुर्माना! कनाडा में हैं कई अजीबो-गरीब कानून
AajTak
विशेषज्ञों के मुताबिक, कनाडा के ये कानून सार्वजनिक सुरक्षा, सामाजिक शांति और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए बनाए गए हैं. हालांकि कुछ नियम अजीब हैं, लेकिन कानूनी रूप से ये आज भी लागू हैं.
कनाडा को दुनिया के सबसे सुरक्षित, व्यवस्थित और कानून का सम्मान करने वाले देशों में गिना जाता है लेकिन यहां कुछ ऐसे नियम भी हैं, जो पहली नजर में चौंकाने वाले या अजीब लग सकते हैं. फिर भी ये कानून पूरी तरह लागू हैं और इन्हें तोड़ने पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
आत्मरक्षा के लिए पेपर स्प्रे रखना गैरकानूनी
कनाडा में अगर आप सोचते हैं कि अपनी सुरक्षा के लिए बैग में पेपर स्प्रे रखना ठीक है, तो ऐसा नहीं है. Criminal Code के तहत पेपर स्प्रे को प्रतिबंधित हथियार की श्रेणी में रखा गया है, अगर ये किसी व्यक्ति के खिलाफ इस्तेमाल के उद्देश्य से रखा गया हो. यानी इसे अपने पास रखना, सार्वजनिक जगह पर लेकर चलना या किसी व्यक्ति पर इस्तेमाल करना आपराधिक मामला बन सकता है.
हां, “बेयर स्प्रे” यानी भालू से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाला स्प्रे कुछ परिस्थितियों में वैध है, लेकिन अगर पुलिस को लगे कि आप उसे इंसानों के खिलाफ इस्तेमाल करने के इरादे से ले जा रहे थे, तो परेशानी हो सकती है.
आत्मरक्षा के नाम पर चाकू रखना भी सुरक्षित नहीं
कई लोग मानते हैं कि “सिर्फ सुरक्षा के लिए” चाकू रखना जायज है लेकिन कनाडा का कानून आत्मरक्षा को हथियार रखने का वैध कारण नहीं मानता. अगर आपके पास चाकू है और आप कहते हैं कि वह सुरक्षा के लिए है, तो ये आपके लिए भारी पड़ सकता है. चाकू रखने की वैध वजह काम, कैंपिंग या अन्य स्पष्ट उपयोग होना चाहिए.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











