
गाजियाबाद में बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 3.40 करोड़ की कोडीन सिरप जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार
AajTak
गाजियाबाद पुलिस ने ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है. यहां मछली गोदाम परिसर से 1.57 लाख कोडीन सिरप की शीशियां भी बरामद की गई हैं. जहर की ये खेप दिल्ली से बांग्लादेशष तक सप्लाई की जाती थी.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में नशे के अवैध कारोबार का अब तक का सबसे बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है. पुलिस ने कोडीन युक्त Eskuf और Phensedyl Cough Syrup की तस्करी और कालाबाजारी करने वाले आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद की गई इन 1.57 लाख शीशियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपए है.
एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम ने यहां से दो ट्रक, दो आयशर कैंटर, एक क्रेटा कार, 20 लाख रुपए नकद, दो लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, कई फर्जी मोबाइल सिम, मुहरें और 19 स्टिप टेपेंटाडोल टैबलेट्स सहित बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए हैं. इस गिरोह की जड़ें गाजियाबाद, दिल्ली से लेकर बांग्लादेश तक फैली हुई थीं. ये छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है.
इसके लिए गाजियाबाद कमिश्नरेट ने विशेष टीमें गठित की थी, जिसने देर रात मेरठ रोड स्थित मछली गोदाम परिसर में छापा मारा. वहां का दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. चार ट्रकों में छिपाई गई 1150 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 850 पेटियां Eskuf और 300 पेटियां Phensedyl Cough Syrup की थीं. ये पेटियां चूने के बोरों में छिपाकर रखी गई थीं ताकि किसी को शक न हो.
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बेहद चालाकी से काम करता था. हर खेप को किसी न किसी वैध माल के नाम पर ट्रांसपोर्ट किया जाता था. पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद ट्रकों की बुकिंग इंदौर से गुवाहाटी के लिए चूने की सप्लाई के नाम पर की गई थी. लेकिन असल में उन ट्रकों में कोडीन युक्त कफ सीरप की भारी खेप छिपाई गई थी. बिना वैध दस्तावेजों के इस तरह के मादक द्रव्यों का परिवहन पूरी तरह अवैध है.
आरोपियों ने फर्जी फार्मा कंपनियों के लेटरहेड, मुहरें और ई-वे बिल बनवा रखे थे, ताकि हर खेप वैध लग सके. पुलिस के अनुसार ये कंपनियां सिर्फ कागजों पर मौजूद थीं, असल में उनका कोई वैध उत्पादन नहीं था. गाजियाबाद निवासी सौरव त्यागी को इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया गया है. वो इंदिरापुरम में RS फार्मा नामक फर्म के लाइसेंस के तहत काम करता था. इसी लाइसेंस का इस्तेमाल करता था.
इसके जरिए दिल्ली की वान्या इंटरप्राइजेज से कोडीन युक्त कफ सीरप खरीदता था. वान्या इंटरप्राइजेज, लैबोरेट फार्मा (पोंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश) और एबॉट फार्मा (बद्दी, हिमाचल प्रदेश) की वेयरहाउस यूनिट है. यहां उत्पादन के बाद सीरप स्टोर होता था, जिसे बाद में मछली गोदाम परिसर में ट्रांसफर किया जाता था. वहीं से आसिफ, वसीम और शुभम ट्रकों के जरिए झारखंड, बंगाल, असम और बांग्लादेश तक भेजते थे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







