
गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर से गिरकर दो बाइक सवार सहित 3 युवकों की मौत, देखें Video
AajTak
Ghaziabad Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार देर रात तेज रफ्तार दो बाइक सवारों ने फ्लाईओवर पर एक सफाईकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी. इससे तीनों फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे. पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी की मौत हो गई.
Ghaziabad Accident: यूपी के गाजियाबाद में बुधवार देर रात सिटी के फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया. यहां 3 लोगों की फ्लाईओवर से नीचे गिरकर मौत हो गई. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. युवकों की मौत गाजियाबाद के बीचो-बीच स्थित ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के जस्सीपुरा मोड़ पर नीचे गिरने से हुई.
जानकारी के अनुसार, बीती रात 1:15 बजे अनमोल नाम का नगर निगम सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहा था. इस बीच बाइक पर सवार दो युवक रजत और विशाल ने अनमोल को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद तीनों ही फ्लाईओवर के नीचे गिर गए. इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
यहां देखें वीडियो
यह भी पढ़ेंः इंदौर में सड़क हादसा: 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत
इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. इसमें देखा जा सकता है कि हादसे के बाद तीनों फ्लाईओवर से नीचे रोड पर आ गिरे. सफाईकर्मी के परिजनों का कहना है कि अनमोल को कोई भी सुरक्षा के उपकरण ठेकेदार ने नहीं दिए थे, लापरवाही के चलते ही अनमोल की मौत हुई है. एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि पंचनामा भरकर तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं. इस मामले की जांच की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










