
गाजियाबाद: फेक कॉल सेंटर, वाट्सऐप चैट और बड़े प्रोजेक्ट्स का लालच, लोगों को चूना लगाने वाले गैंग का खुलासा
AajTak
नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो फेक कॉल सेंटर से बड़े प्रोजेक्ट की डील कराने के लिए कॉल करते थे. उसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों को चूना लगाकर गायब हो जाते थे. पुलिस ने इस गैंग को चलाने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ठगी करने के लिए साइबर फ्रॉड गैंग नए-नए रास्ते निकाल लेते हैं. इस बार जो गैंग ठगी के आरोप में पकड़ा गया है, वो लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स का लालच देकर चूना लगाता था. गैंग के लोग पहले फेक कॉल सेंटर के जरिए कॉल करते थे और उसके बाद वाट्सऐप या टेक्स्ट मैसेज के जरिए उनसे संपर्क किया जाता था. अगर लोगों को उनकी फेक स्कीम में रुचि हुई तो वो बड़े प्रोजेक्ट्स का लालच देकर चूना लगाकर गायब हो जाते थे. नोएडा पुलिस ने इस गैंग के तीन आरोपियों को गाजियाबाद के खोड़ा से गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
UPSRTC की साइट के हैकर्स ने मांगी 40 करोड़ बिटकॉइन की फिरौती, ठप पड़ी है ऑनलाइन सेवा
नोएडा पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने तीन लोगों को कथित तौर पर एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने और लोगों को फोन कॉल और मैसेज के जरिए बड़ी डील कराने का लालच देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल गाजियाबाद के खोड़ा गांव में रहते हैं, जिन्हें नोएडा सेक्टर 63 पुलिस थाने के अधिकारियों की एक टीम ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक, ये तीनों आरोपी एक फर्जी कॉल सेंटर के जरिए काम करते थे, जिससे वह भोले-भाले लोगों तक कर्ज देने या रसोई गैस का लाइसंस और हेल्थी बीमा देने के बहाने पहुंचते थे.
15 मिनट में ATM काटने की देता था ट्रेनिंग, प्रधान पत्नी करती थी मॉनिटरिंग, पकड़ा गया ATM Baba
प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वसूलते थे रुपये

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









