
गाजियाबाद कोर्ट में वकील का मर्डर... चैंबर में घुसकर हमलावरों ने मारी गोली
AajTak
यूपी के गाजियाबाद में तहसील में वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. इस वारदात को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बड़ी घटना सामने आ रही है. यहां कोर्ट में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक वकील की हत्या कर दी. बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वकील अपने चैंबर में बैठे हुए थे. घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात थाना सिहानीगेट इलाके की है. यहां तहसील में वकील अपने चैंबर में बैठे थे. उसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और वकील पर गोलीबारी कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
वकील की हत्या की खबर से आसपास हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अफसर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. हमलावरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वकील अपने चैंबर में बैठे थे. पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की. पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है.
(रिपोर्टः संजय राघव)

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









