
गाजा से लेबनान तक कई मोर्चे पर घिरे इजरायल के लिए मुश्किल होती जा रही है हमास से जंग
AajTak
Israel-Hamas War: इजरायल जमीनी जंग की पूरी तैयारी करके बैठा है, लेकिन गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों और बंधकों के फंसे होने की वजह से वो खुलकर जमीनी कार्रवाई नहीं कर पा रहा. उसके साथी देश भी नहीं चाहते कि बंधकों की रिहाई के बिना वो गाजा पर जमीनी हमला करे. दूसरी तरफ वो जंग के कई मोर्चों पर घिर चुका है. हमास के खिलाफ ये लड़ाई उसके लिए दिन प्रति दिन मुश्किल होती जा रही है.
इजरायल और हमास के बीच चल रहे जंग के 15 दिन बीत चुके हैं. इस युद्ध की विभीषिका से मिडिल ईस्ट के साथ पूरी दुनिया दहल गई है. 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों के खूनी खेल के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर इतने बम बरसाए हैं कि ज्यादातर इलाका मलबे में तब्दील हो चुके हैं. इजरायल की तैयारियों, हमास और हिजबुल्लाह के आतंकियों के मंसूबों को देखकर कहा जा सकता है कि जंग अभी लंबी खिंचने वाली है. क्योंकि हमास हार मानने को तैयार नहीं है. वो अभी भी अपनी कैद में इजरायली बंधकों को रखे हुए हैं.
दूसरी तरफ इजरायल के लिए कई मोर्चे खुल गए हैं. वो एक तरफ गाजा में हमले कर रहा है, तो दूसरी तरफ मजबूती के साथ लेबनान से भी लोहा ले रहा है. लेकिन वो खुलकर गाजा में जमीनी जंग नहीं छेड़ पा रहा. क्योंकि दुनिया भर के देश उसे जमीनी कार्रवाई से रोक रहे हैं, क्योंकि उसमें बेकसूर लोगों के मारे जाने की आशंका है.
ऐसे में इजरायल के लिए ये जंग मुश्किल होती जा रही है. वो चाहकर भी गाजा पट्टी में हमास के आतंकियों के खिलाफ खुलकर युद्ध नहीं कर पा रहा. उसकी दिली इच्छा है कि वो गाजा में घुसकर एक-एक आतंकी को चुन-चुन कर मारे, लेकिन ऐसा करने से उसका जिगरी दोस्त अमेरिकी ही उसे रोक रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायल को बंधक संकट पूरी तरह से खत्म होने तक जमीन हमला नहीं करने की सलाह दी है.
यूनाइटेड नेशन समेत दुनिया के कई देशों की चिंता है कि हमास के आतंकियों ने जिन बेगुनाहों को बंधक बनाया है उनकी रिहाई सुनिश्चित की जाए. क्योंकि इजरायल जिस तरह से हमास के ठिकानों को तहस-नहस कर रहा है, पूरी गाजा पट्टी में मलबे के आलावा कुछ नहीं बचेगा. यदि इजरायल को रोकना है, तो हमास को बिना शर्त बंधकों को रिहाई करनी होगी, जो वो करेगा नहीं. वो उन्हीं बंधकों को हथियार बनाकर ये लड़ाई लड़ रहा है.
एक साथ कई मोर्चों पर जंग लड़ रहे हैं इजरायली सैनिक
इजरायल ने दो मोर्चों पर एक साथ जंग शुरू कर दी है. एक तरफ उसने गाजा के तमाम इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं. नॉर्थ गाजा के साथ साउथ गाजा के शहरों पर भी उसने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. दूसरी तरफ उसने पूरी मजबूती के साथ लेबनान के हमले क जवाब देना शुरू कर दिया है. लेबनान सीमा पर इजरायल को टारगेट करके राकेट दागे जा रहे हैं, लेकिन इजरायली एयर डिफेंस ने उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दे रही है. इजरायली लडाकू विमान भी लेबनान की सीमा में घुसकर हमला कर रहे हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









