
गाजा में मानवीय संकट की 15 तस्वीरें... युद्ध के 31 दिन, 10 हजार मौतें, 15 लाख लोग बेघर
AajTak
दुनिया भर में गाजा पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और युद्ध खत्म करने की मांग हो रही है, लेकिन संघर्ष विराम की कोई संभावना नजर नहीं आती. इजरायल ने हवाई हमलों के बाद अब गाजा पट्टी में जमीनी अभियान शुरू किया है. इजरायली सेना के करीब 3 लाख सैनिकों ने गाजा पट्टी की किलेबंदी कर दी है और हमास के सुरंगों को निशाना बना रहे हैं.
इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध आज 31वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन इसका अंत नहीं दिख रहा है. हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को अचानक इजरायल पर एकसाथ जमीन, समुद्र और आकाश से हमला बोल दिया था. इस हमले में कम से कम 1400 इजरायली नागरिक मारे गए, और हमास ने 240 लोगों को बंधक बना लिया. इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई और जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर अनगिनत बम बरसाए, जिसमें अब तक 9500 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं.
दुनिया भर में गाजा पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और युद्ध खत्म करने की मांग हो रही है, लेकिन संघर्ष विराम की कोई संभावना नजर नहीं आती. इजरायल ने हवाई हमलों के बाद अब गाजा पट्टी में जमीनी अभियान शुरू किया है. इजरायली सेना के करीब 3 लाख सैनिकों ने गाजा पट्टी की किलेबंदी कर दी है और हमास के सुरंगों को निशाना बना रहे हैं. अपीलों और विदेश में हो रहे प्रदर्शनों के बावजूद, इजरायल ने पूरे गाजा में बमबारी जारी रखी है. उसने कहा कि वह हमास को निशाना बना रहा है. इजरायल ने हमास पर फिलिस्तीनी नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.
पूरे गाजा में 7 अक्टूबर से इजरायली हमलों में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी से संबंधित कुल 48 प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. रविवार को जारी एक अपडेट में, फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) ने कहा कि लगभग एक महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में लगभग 15 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. इनमें से लगभग आधे लोग लगभग 150 स्थानीय संयुक्त राष्ट्र सुविधाओं में शरण लिए हुए हैं. यूएनआरडब्ल्यूए ने यह भी बताया कि इस एक महीने के संघर्ष के दौरान गाजा में उसके 88 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है. यह किसी एक युद्ध में संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






