
'गाजा में नरसंहार नहीं हो रहा है', अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायल का ऐसे किया बचाव
AajTak
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के प्रोसिक्यूटर द्वारा इजरायल के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने के अनुरोध के बाद अमेरिका ने एक कदम आगे बढ़कर इजरायल का बचाव किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि 'इजरायली सेना अपने सैन्य अभियान में नरसंहार नहीं कर रही है.'
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाडेन ने सोमवार को इजरायल का जोरदार बचाव किया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गाजा में जो कुछ भी हो रहा है वो नरसंहार नहीं है. उन्होंने कहा, "इजरायली सेना गाजा में हमास आतंकवादियों के खिलाफ अपने सैन्य अभियान में नरसंहार नहीं कर रही है." राष्ट्रपति बाइडेन ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट द्वारा पीएम नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग की भी निंदा की.
एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जो बाइडेन ने आईसीसी प्रोसिक्यूटर द्वारा इजरायली नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने के अनुरोध को 'अपमानजनक' बताया. आसीसी के इस अनुरोध की इजरायली पीएम ने खुद भी निंदा की और 'अपमानजनक' बताते हुए 'पूरे इजरायल पर हमला' बताया.
यह भी पढ़ें: इजरायली PM के खिलाफ ICC में अरेस्ट वारंट की मांग, विदेश मंत्री बोले- जवाबी कार्रवाई करेंगे
क्या है पूरा मामला?
आईसीसी के अभियोजक करीम खान ने सोमवार को कहा कि उनकी ऑफिस ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले और इसके बाद गाजा में इजरायली कार्रवाई के दौरान किए गए कथित 'वॉर क्राइम' के लिए इजरायल (के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट) और हमास के नेताओं (याह्या सिनवार, इस्माइल हनियेह, और मोहम्मद दियाब इब्राहिम अल-मसरी) के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने को लेकर एक आवेदन दायर की है.
हमास ने आईसीसी के अनुरोध को खारिज किया

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








