
गाजा में खुफिया इनपुट ही नहीं, ऑपरेशनल ताकत भी... इस बार मोसाद नहीं, यूनिट 504 बना हमास की तबाही का जरिया
AajTak
इजरायल की यूनिट 504 के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. यह वही यूनिट है, जिसने इजरायल पर हुए हमले के बाद हमास के खिलाफ पूरे एक्शन को अंजाम दिया है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर यूनिट 504 इजरायल के मोसाद और शिन बेट से कैसे अलग है?
इजरायल हमास के बीच शुरू हुई जंग भले ही 4 दिन के लिए थम गई है, लेकिन मोसाद और शिन बेट समेत इजरायल की तमाम खुफिया एजेंसियों की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है. इसका कारण यह है कि इस जंग को हमास ने शुरू तो कर दिया, लेकिन इजरायली सेना की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद हमास ने अपने तेवर कुछ ढीले कर लिए, जिसके बाद इस्लामिक वर्ल्ड ने सीजफायर के लिए कोशिशें करनी शुरू कर दीं.
इस बीच अब इजरायल की यूनिट 504 के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. यह वही यूनिट है, जिसने इजरायल पर हुए हमले के बाद हमास के खिलाफ पूरे एक्शन को अंजाम दिया है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर यूनिट 504 इजरायल के मोसाद और शिन बेट से कैसे अलग है?
यूनिट 504 को मिली थी लेबनान की जिम्मेदारी
दरअसल, इजरायल के इतिहास में एक समय ऐसा आया, जब मोसाद का ध्यान पूरी तरह से ईरान और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर केंद्रित हो गया. इस बीच शिन बेट ने गाजा में विशेषज्ञता हासिल कर ली. इसके बाद यूनिट 504 को लेबनान में आतंकियों के सफाई की बड़ी जिम्मेदारी दी गई. लेबनान की जिम्मेदारी यूनिट 504 को मिलने के बाद मोसाद ने उससे अपना ध्यान पूरी तरह से हटा दिया और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से यूनिट 504 ने संभाल ली.
आतंकियों से पूछताछ करती है यूनिट 504
इजरायल पर जैसे ही 7 अक्टूबर को हमास ने आतंकी हमला किया, एक बार फिर यूनिट 504 ने कमान संभाल ली और इसके लिए अलग से दक्षिणी मुख्यालय बनाया गया. इस दौरान यूनिट 504 ने अपना ताकत को दोगुना किया और गाजा में फिर से ध्यना केंद्रित करना शुरू किया. यूनिट 504 के लक्ष्य मोसाद और शिन बेट की तुलना में ज्यादा व्यापाक होते हैं. इनके ज्यादातर ऑपरेशन सैन्य अभियान से संबंधित होते हैं. यूनिट 504 गिरफ्तार किए गए फिलिस्तीनी आतंकवादियों या फिलिस्तीन समर्थकों से पूछताछ कर सकती है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








