
गाजा में इजरायल की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में IDF ने हमास के 450 ठिकाने उड़ाए, खतरनाक आतंकी जमाल मूसा ढेर
AajTak
Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में इजरायली सेना कहर बरपा रही है. हमास के आतंकियों को खोज-खोज कर मारा जा रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान इजरायल की सैन्य कार्रवाई तेज हो चुकी है. आईडीएफ ने एक दिन में ही हमास के 450 ठिकाने तबाह कर दिए हैं. उसके सबसे अहम कमांडर जमाल मूसा को मौत की नींद सुला दिया है.
हमास और इजरायल के बीच हो रही जंग के 31वें दिन गाजा पट्टी में हमले तेज हो गए हैं. सोमवार की सुबह इजरायली सेना ने जबरदस्त बमबारी की है. इस हवाई हमले में गाजा स्थित अल शाती शरणार्थी शिविर को टारगेट किया गया है. इसमें 40 लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान हमास के 450 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए हैं. इसमें टेरेरिस्ट कैंप, मिलिट्री कंपाउंड, ऑब्जर्वेशन पोस्ट और एंटी टैंक मिसाइल लॉन्च पोस्ट शामिल हैं. इजरायली सेना ने हमास के कई मिलिट्री कंपाउंड पर कब्जा भी कर लिया है, जहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस और इंटेलिजेंस सर्विसेस की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उनके हमले में हमास के कई आतंकवादी मारे गए हैं. इनमें इजरायल में हुए हमलों के दौरान विशेष सुरक्षा अभियानों के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख कमांडर जमाल मूसा भी शामिल है. आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा है, "हमारी सेना ने गाजा पट्टी को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया है. फिलहाल नॉर्थ गाजा में बड़े पैमाने पर हमले किए जा रहे हैं. पैदल सेना टैंकों के साथ आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर रहे हैं. आम लोगों को नॉर्थ से साउथ गाजा की ओर जाने के लिए कहा जा रहा है. उसके लिए सेफ पैसेज दिया जा रहा है.
अल कुदस अस्पताल के पास इजरायल का बम धमाका
हमास के खिलाफ इस जंग में इजराल हर दांव आजमा रहा है. उसे जहां भी शक है कि हमास के लड़ाके छुपे हैं वहां हमले किए जा रहे है. सोमवार को अल कुदस अस्पताल के बेहद करीब बम गिराए गए हैं, जिसके बादव हां अफरातफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखे. गाजा का आसमान रह रह कर इजरायली रॉकेट और मिसाइल हमलों से चमक रहा है.. गाजा में अब तक 9770 लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल में 1400 लोगों की मौत हुई है. मौत के आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. क्योंकि इजरायल ने ग्राउंड ऑपरेशन तेज कर दिए हैं, जिसमें हमास के आकंवादी बड़े पैमाने पर मारे जा रहे हैं.
हमास के खिलाफ लगातार कड़ा हो रहा इजरायल का रुख
इस बीच इजरायल पर हमास ने भी हमला किया है. तेल अवीव पर हमास ने कई राकेट दागे हैं. लेकिन इजरायल का दावा है कि उसने हमास के सभी रॉकेटों को आसमान में ही मार गिराया है. जंग को लेकर दुनिया कुछ भी कह रही है. दुनिया भर में लाख प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन इजरायल का रुख लगातार कड़ा होता जा रहा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि जंग जीतने तक वो रुकेंगे नहीं. इसलिए उनकी तरफ से नॉर्थ गाजा में मौजूद लोगों से साउथ की ओर जाने के लिए कहा जा रहा है. आईडीएफ का कहना है कि हमास के आतंकी नागरिकों को ढ़ाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






