
गाजा के रफाह में IDF ने की भारी बमबारी, F-16 से दागी गई मिसाइल, जमीनी जंग की तैयारी तेज
AajTak
इजरायल की सेना ने गाजा के रफाह में बमबारी करनी शुरू कर दी है. फाइटर जेट से दागे गए मिसाइल में दो दर्जन से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. ये बमबारी ऐसे समय में हुई जब इजरायली सेना जमीनी जंग की तैयारी कर रही है. इन हमलों से रफाह में शरण लिए लोगों में अफरा-तफरी मच गई है.
गाजा के रफाह में इजरायली सेना ने शनिवार को कई हवाई हमले किए है. इस हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. मिस्र से लगते हुए गाजा के अबू हवाला इलाके में भी इजरायल ने फाइटर प्लेन से बम गिराए हैं, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए. इजरायल बमबारी से ना सिर्फ बेकसूर फिलिस्तीनियों की जान गई, बल्कि कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को भी नुकसान पहुंचा है.
रफाह में रहे एक फिलिस्तीनी समीर अबू लूलिया ने कहा, ''इजरायली सेना एफ-16 फाइटर जेट से मिसाइल हमले कर रही है. एक घर में शरण लिए विस्थापित लोगों पर मिसाइल से हमला किया गया, जिसमें सभी लोग मारे गए हैं. ये लोग आम नागरिक हैं. इनका हमास या किसी आतंकी संगठन से कोई लेना-देना नहीं है. इजरायली पीएम बेंजामीन नेतन्याहू आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. शनिवार को रफाह में में हुए दो हवाई हमलों में दो पुलिसकर्मियों सहित 13 लोग मारे गए हैं.''
इसी तरह गाजा की सीमा पर अबू हलावा में स्थित एक घर पर हमला हुआ. रफाह नगर पालिका के प्रमुख अहमद अल-सवाफ के अनुसार, इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. एक अन्य हमले में एक पुलिस वाहन को टक्कर मार दी गई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. मृतकों के शवों को अबू यूसुफ अल ले जाया गया. नज्जर अस्पताल में एसोसिएटेड प्रेस के एक पत्रकार के अनुसार, इजरायली सेना द्वारा जल्द ही शहर में अपने जमीनी हमले का विस्तार करने की उम्मीद है, जहां हजारों लोग शरण लिए हुए हैं.
दूसरी तरफ इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने यूएनआरडब्ल्यूए के गाजा मुख्यालय के नीचे एक टनल नेटवर्क खोजने का दावा किया है. उनकी तरफ से इसकी तस्वीरें भी सुबूत के तौर पर साझा की गई है. हालांकि, फिलिस्तीनियों ने इजराइल पर यूएनआरडब्ल्यूए को बदनाम करने के लिए गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ये संस्था गाजा पट्टी में 13 हजार लोगों को रोजगार देती है. कई वर्षों से यहां के लोगों के लिए लाइफलाइन है. इस संस्था द्वारा स्कूल, क्लिनिक और कई तरह की सामाजिक सेवाएं दी जाती हैं.
यह भी पढ़ें: हमास के 24 में से 17 बटालियन तबाह, टेररिस्ट कैंप पर कब्जा, नेतन्याहू बोले- आतंकियों को उखाड़ फेकेंगे

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









