
गाजा के अस्पताल से पकड़े गए सैकड़ों आतंकी, ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा- इजरायल नरसंहार कर रहा है!
AajTak
इजरायली सेना ने नासेर अस्पताल में इलाज बंद करा दिया है. डॉक्टरों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. डब्ल्यूएचओ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले हफ्ते इजरायली सेना ने अस्पताल पर रेड डालकर कामकाज ठप कर दिया था. शुक्रवार और शनिवार को अस्पताल में डॉक्टरों को अंदर जाने से मना कर दिया गया.
गाज के खान यूनिस स्थित नासेर अस्पताल में सैन्य ऑपरेशन के दौरान इजरायल ने सैकड़ों आतंकवादियों को पकड़ने का दावा किया है. आईडीएफ का कहना है कि पकड़े गए आतंकी मेडिकल स्टाफ के वेश में अस्पताल में छुपे हुए थे. उन्होंने वहां के मेडिकल रिसोर्सेस पर कब्जा कर रखा था. इजरायली सेना को हमासा द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को दिए जानी वाली खास दवाएं भी मिली है. इसके साथ ही अस्पताल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद भी मिले हैं.
इसके साथ ही इजरायली सेना ने नासेर अस्पताल में इलाज बंद करा दिया है. डॉक्टरों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. डब्ल्यूएचओ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले हफ्ते इजरायली सेना ने अस्पताल पर रेड डालकर कामकाज ठप कर दिया था. शुक्रवार और शनिवार को अस्पताल में डॉक्टरों को अंदर जाने से मना कर दिया गया. इस अस्पताल में करीब 200 मरीज भर्ती हैं. इसमें 20 से ज्यादा लोगों की हालत बहुत गंभीर है. उनके इलाज का संकट है. गाजा के लोगों का आरोप है कि इजरायली सेना अब रफा में शरणार्थियों को लगातार निशाना बना रही है. रफा में अब कोई भी सुरक्षित नहीं हैं. एक स्थानीय अहमद अबू रेजेक ने बताया, ''गाजा में कोई जगह सुरक्षित नहीं है. हमने उसी इलाके में शरण ली थी, जहां इजरायल ने जाने के लिए कहा था. लेकिन यहां पर हमला करके हमारे लोगों को मार दिया गया. मेरा चचेरा भाई इजरायली हमले में मारा गया है. मानवता के लिए इस जंग को तुरंत रोक देना चाहिए.''
इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि नासेर अस्पताल में एक कार पाई गई है, जो 7 अक्टूबर को हमास के हमले में इस्तेमाल हुई थी. इस गाड़ी में अभी कई ऐसे सामान मौजूद हैं, जो कि उस हमले से जुड़े हुए हैं. गाजा में इजरायली सेना का हमला लगातार जारी है. रफा में हुई हवाई हमले में कई लोगों की जान चली गई है. रविवार को हुए हमले में 6 लोगों की मौत हो गई. इसमें तीन बच्चे और एक महिला शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: गाजा के अल नासेर अस्पताल में इजरायल की सैन्य कार्रवाई, IDF ने हमास के 35 लड़ाके मार गिराए
पिछले पांच महीने से गाजा में सैन्य अभियान चला रहे इजरायल पर संघर्ष विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढता ही जा रहा है. अरब और अफ्रीका के ज्यादातर देशों के बाद अब लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े देश ब्राजील ने भी इजरायल से तुरंत गाजा में युद्ध रोकने की अपील की है. इसके साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने गाजा में जारी इजरायली ऑपरेशन की तुलना होलोकॉस्ट से की है. होलोकॉस्ट, यहूदियों के नरसंहार को कहा जाता है.
इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में चल रहे अफ्रीकी संघ के शिखर सम्मेलन में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा ने कहा कि इजरायल गाजा पट्टी में युद्ध नहीं कर रहा बल्कि फिलिस्तीनी नागरिकों का नरसंहार कर रहा है. सिल्वा ने कहा, ''गाजा में जो कुछ हो रहा है वो युद्ध नहीं है. वो सिर्फ नरसंहार है. ये दो सेनाओं के बीच युद्ध नहीं है. ये अत्याधुनिक सेना और महिलाओं और बच्चों के बीच जारी युद्ध है. ऐसा इतिहास में सिर्फ एक बार हुआ है.''

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








