
गाजा और रफाह के बाद इजरायली सेना का ऑपरेशन खान युनिस, आधे से अधिक फिलिस्तीनी आबादी को सुनाया फरमान
AajTak
7 अक्टूबर को हमास से जंग शुरू होने के सात महीने बाद इजरायली सेना ने 6 मई को रफाह में ऑपरेशन शुरू किया था. 27 मई को इजरायल ने रफाह के एक राहत कैंप पर बमबारी की थी. इस हमले में हमास ने 45 नागरिकों के मारे जाने का दावा किया था. इस हमले की जब दुनियाभर में आलोचना हुई तो बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे त्रासद दुर्घटना माना था.
इजरायल और हमास से जारी जंग अब और खतरनाक होती जा रही है. इजरायली सेना ने अब ऑपरेशन और तेज कर दिया है. रफाह शहर के बाद अब इजरायली सेना ने गाजा के खान युनिस में बमबारी शुरू कर दी है. हमलों के बाद इजरायल ने लोगों से खान युनिस छोड़ने को भी कहा है.
बताया जा रहा है कि खान युनिस में रह रहे लोगों को ऑडियो मैसेज मिले हैं, जिनमें उन्हें वहां से जाने को कहा जा रहा है. ये इस बात का संकेत है कि इजरायली सेना अब गाजा के दूसरे बड़े शहर खान युनिस में हमला शुरू करने जा रही है.
वैसे तो इजरायली सेना जंग की शुरुआत से ही खान युनिस को भी टारगेट कर रही थी. लेकिन हाल ही में उसने यहां हमले तेज कर दिए हैं. सोमवार को इजरायली सेना ने खान युनिस पर लगभग 20 रॉकेट लॉन्चर दागे. इस साल की शुरुआत में एक लंबे हमले में खान युनिस का ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया है.
सोमवार को इजरायली सेना की ओर से जारी इवैक्यूएशन ऑर्डर में खान युनिस के पूर्वी हिस्से और गाजा पट्टी के दक्षिणी-पूर्व को खाली करने को कहा गया है. इजरायल ने लोगों को मुवासी जाने को कहा है, जिसे इजरायली सेना ने सेफ जोन घोषित कर रखा है.
इजरायल ने इस साल की शुरुआत में कई हफ्तों तक खान युनिस में जंग लड़ी थी और हमास की कई बटालियनों को खत्म करने का दावा किया था. हालांकि, अब उसने खान युनिस के कई इलाकों में फिर से हमास के पनपने का दावा किया है.
सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायली सेना हमास को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. नेतन्याहू पहले भी कई बार साफ कर चुके हैं कि हमास का खात्मा होने तक जंग जारी रहेगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








