
गांव का लड़का आया है... जब 77 साल बाद पाकिस्तान में अपने पुश्तैनी घर पहुंचे पंजाब के पूरन सिंह, VIDEO
AajTak
जब 77 साल बाद पूरन सिंह पाकिस्तान में अपने पैतृक गांव पहुंचे तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. गांव वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया और कहा- 'देखो गांव का लड़का आया है.' सोशल मीडिया पर पूरन सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है.
भारत और पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है. इस विभाजन के कारण लाखों लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए. पंजाब (पटियाला) के 98 वर्षीय पूरन सिंह भी इनमें शामिल हैं. ऐसे में जब 77 साल बाद पूरन सिंह पाकिस्तान में अपने पैतृक गांव पहुंचे तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. गांव वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया और कहा- 'देखो गांव का लड़का आया है.' सोशल मीडिया पर पूरन सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है.
वीडियो को पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लन ने अपने यूट्यूब चैनल (Punjabi Lehar TV) पर शेयर किया है. इसमें बुजुर्ग पूरन स्थानीय लोगों से मिलते-जुलते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के मुताबिक, पूरन सिंह पाकिस्तान के गुजरांवाला जिले के कोट देस राज (Kot Des Raj) इलाके स्थित अपने पुश्तैनी गांव पहुंचे थे.
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे पूरन सिंह के गांव में दाखिल होते हैं लोग माला पहनाकर उनका स्वागत करते हैं. कुछ लोग अपने घरों की छत से उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसा रहे हैं. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. ढोल-नंगाड़े के साथ जुलूस निकाला गया. लोगों ने कहा- 'गांव का एक लड़का आज गांव देखने आया है.'
भले ही पूरन सिंह को पाकिस्तान छोड़े 7 दशक से अधिक हो चुके हैं, लेकिन उन्हें आज भी अपने बचपन के यार-दोस्तों के नाम याद हैं. नासिर ढिल्लन से बातचीत में वो खुद इस बात का जिक्र करते हैं. उन्होंने 21 साल की उम्र में पाकिस्तान स्थित अपने पैतृक गांव को छोड़ा था.
Baba Ji Puran Singh who is now 98 years old, Baba Ji came to visit his village in Pakistan and as soon as he entered the village in search of his old friends, Baba Ji started jumping with happiness and started asking about his village friends. The streets of Kot Desraj district… pic.twitter.com/VDihFNLf7V

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










