
गहलोत के पुराना बजट भाषण पढ़ने पर PM मोदी का तंज, सुनाया 40 साल पहले का मजेदार किस्सा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान के दौसा पहुंचे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन किया, उसके बाद जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि राजस्थान की ये धरती शूरवीरों की धरती है. यहां बच्चे-बच्चे का सपना रहा है कि भारत दुनिया में किसी से भी कम न हो. आपके इसी सपने को पूरा करने के लिए अब भारत ने विकसित बनने का संकल्प लिया है.
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, उससे पहले बीजेपी ने कांग्रेस को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. यही वजह है 15 दिन में दूसरी बार राजस्थान दौरे पर पहुंचे और कांग्रेस की अशोक गहलोत पर पूरी तरह हमलावर रहे. पीएम ने सबसे पहले सरकारी कार्यक्रम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन किया. उसके बाद पब्लिक मीटिंग की और राजस्थान में विकास कार्यों से लेकर कानून व्यवस्था तक पर घेरा. मोदी ने 3 दिन पहले सीएम अशोक गहलोत के पुराना बजट भाषण पढ़ने पर तंज कसा और 40 साल पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में काम करने के दौरान का एक पुराना किस्सा भी सुनाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान में पिछले दिनों बजट सत्र में जो हुआ, उसकी चर्चा चारों तरफ है. मुझे 40 साल पहले की एक घटना याद आती है. तब राजनीति में नहीं था. राष्ट्रीय स्वयंक संघ में काम करता था. आमतौर पर संघ परिवारों में भोजन करने जाते थे. एक दिन काम करके लौटा तो एक साथी ने कहा कि भोजन का क्या प्रबंध है. इस पर मैंने कहा कि प्रवास से लौट रहा हूं. स्नान करना बाकी है. इस पर उन्होंने कहा कि एक स्वयंसेवक साथी के घर में शादी का निमंत्रण है, वहां चलिए और भोजन करिए. वे मुझे स्वयंसेवक के घर लेकर गए. जिनके घर शादी थी, वो दर्जी थे और घर के बाहर अपना काम कर रहे थे. मैंने उनको नमस्कार किया और देखा कि वहां शादी का माहौल नहीं है.
'निमंत्रण में पहुंचे और बिना खाना खाए लौटे'
मोदी ने आगे कहा- साथी स्वयंसेवक ने अंदर जाकर पूछा कि आज शादी का निमंत्रण था. इस पर दर्जी साथी ने कहा कि शादी तो पिछले साल हो गई. इस पर उन्होंने निमंत्रण कार्ड निकाला और तारीख देखी तो उसमें पिछले साल की उसी दिन की डेट लिखी थी. मैं हैरान था. बिना खाए हम वापस आ गए. हालांकि, इस बात का राजस्थान से लेना-देना नहीं है. लेकिन, मुझे पुरानी बात याद आई तो सोचा आपको बता दूं.
'सालभर पहले जो बजट पढ़ा था, वो डिब्बे में रख दिया'
पीएम ने कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है. लेकिन कांग्रेस के पास ना विजन है और ना कोई विकास कराने का इरादा. कांग्रेस का काम सिर्फ घोषणाएं करना है. जमीन पर लागू करने का इरादा नहीं है. सवाल ये नहीं है कि उन्होंने विधानसभा में कौन सा बजट भाषण पढ़ा है. सवाल ये है कि सालभर पहले जो भाषण पढ़ा था, वो डिब्बे में रखा था और उसी को निकाल कर फिर पढ़ दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








