
गली में बाइक खड़ी करने का विवाद बना खूनी... चाकू मारकर एक शख्स ने यूं किया अपने बड़े भाई का कत्ल
AajTak
सुल्तानपुर पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के मीरपुर गांव में गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर 25 वर्षीय विपिन नामक एक व्यक्ति ने अपने भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी.
Elder Brother Murdered by Younger Brother: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक शख्स ने मामूली विवाद के चलते अपने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. जब दोनों भाईयों के बीच झगड़ा हो रहा था तो उनकी मां ने बीच बचाव कराने की कोशिश भी की थी, लेकिन झगड़ा और ज्यादा बढ़ गया और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का कत्ल कर दिया.
सुल्तानपुर पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि जिले के मीरपुर गांव में गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर 25 वर्षीय विपिन नामक एक व्यक्ति ने अपने भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी.
दरअसल, सोमवार की रात को विपिन ने अपनी मोटरसाइकिल गली में खड़ी कर दी थी. जिस पर उसके 35 वर्षीय बड़े भाई संदीप कुमार ने आपत्ति जताई और उनके बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. उनकी मां ने विवाद में हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की, लेकिन उनका झगड़ा बढ़ता गया.
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान छोटा भाई विपिन अपने घर से एक चाकू लेकर आया और गुस्से में आकर उसने अपने बड़े भाई संदीप पर चाकू से वार कर दिया. एक बाद एक उसने कई वार किए. जिससे संदीप लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. और आरोपी वहां से भाग निकला.
एक पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण संदीप को लेकर मोतिगरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद संदीप को मृत घोषित कर दिया. जिले के पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि संदीप की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











