
'गली नहीं है, सभा है...', हरियाणा विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भड़के स्पीकर
AajTak
हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने मनीषा केस को लेकर जोरदार हंगामा किया. सदन में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और स्पीकर हरविंदर कल्याण के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली.
हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष मनीषा हत्याकांड को लेकर सत्तापक्ष पर हमलावर है, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर घेर रहा है. शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ. इस दौरान विधानसभा स्पीकर और विपक्ष के नेता के बीच तल्ख बहस भी देखने को मिली.
एक मौका ऐसा भी आया, जब स्पीकर सदन में विपक्ष के नेता पर भड़क गए. हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नसीहत देते हुए कहा कि गली नहीं है, ये विधानसभा है. दरअसल, हुआ ये कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी कांग्रेस के सदस्य तख्तियां लेकर हंगामा कर रहे थे.
स्पीकर हरविंदर कल्याण सदन की कार्यवाही में बार-बार गतिरोध को लेकर विपक्ष पर भड़क गए. स्पीकर ने सदन में गतिरोध के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया. स्पीकर ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चलने दे रहा है. इस पर हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी चेयर पर खड़े हुए.
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह विपक्ष के नेता का विषय नहीं है. इसकी निंदा नहीं हो सकती. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पीकर को सदन के नियम पढ़ने की सलाह दे दी. विपक्ष मनीषा केस को लेकर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामा कर रहा था. सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस की सरकार के समय कानून-व्यवस्था का उल्लेख कर विपक्ष पर पलटवार किया.
यह भी पढ़ें: भिवानी में मिली लाश, 3 बार ऑटोप्सी, CBI जांच का ऐलान और लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री... कब सुलझेगी मनीषा डेथ मिस्ट्री?
नायब सैनी ने कांग्रेस की सरकार के समय रोहतक में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना के समय गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का पहला ही दिन था. सदन में पहले दिन विपक्ष के हंगामे के कारण विधायी कार्यों की शुरुआत ही नहीं हो सकी. प्रश्नकाल भी नहीं चला, ना ही शून्यकाल की कार्यवाही हुई.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









