
गर्लफ्रेंड संग पहली मुलाकात, हाथों में हाथ, अचानक 160 KM/घंटे की रफ्तार से आई 'मौत', और...
AajTak
शख्स गर्लफ्रेंड संग पहली डेट पर गया था. दोनों सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में शख्स की मौत हो गई. हालांकि, उसकी गर्लफ्रेंड बच गई. तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं.
एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहली डेट पर गया. रेस्टोरेंट में खाने-पीने के बाद वो टहलने निकले. दोनों हाथों में हाथ डालकर टहल रहे थे, तभी उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार ने शख्स को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो 30 फीट दूर जाकर गिरा. बाद में उसकी मौत हो गई. इस मामले में Porsche कार से टक्कर मारने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला अमेरिका के टेक्सास का है.
पुलिस ने बताया कि कार चला रही 32 वर्षीय महिला का नाम क्रिस्टीना चेम्बर्स है. एक्सीडेंट के वक्त वह शराब के नशे में धुत थी और 160 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से कार चला रही थी. उसकी लापरवाही के कारण फुटपाथ पर टहल रहे जोसेफ मैकमुलिन की जान चली गई. हालांकि, उनकी गर्लफ्रेंड को कोई चोट नहीं आई थी.
मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, जोसेफ 19 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड संग पहली डेट पर गए थे. तभी ह्यूस्टन में फुटपाथ पर टहलते वक्त 160 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से आ रही एक Porsche कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वो करीब 30 फीट दूर जाकर गिरे. इस हादसे में जोसेफ की मौत हो गई.
मामले में ह्यूस्टन पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट रोनी विल्केन्स ने कहा कि क्रिस्टीना ने कार से नियंत्रण खो दिया था. उसकी कार फुटपाथ पर चढ़ गई थी. जोसेफ को टक्कर मारने के बाद कार एक पोल में जा घुसी, जिसके चलते तीन और लोग घायल हो गए. पुलिस टीम को रात करीब 2.25 बजे घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने जोसेफ के शव को अस्पताल पहुंचाया.
फिलहाल, मामला कोर्ट में है. सुनवाई के दौरान बताया गया कि क्रिस्टीना के शरीर में कानूनी सीमा से चार गुना अधिक मात्रा में शराब पाई गई थी. इसके बाद उसके कार चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. वहीं, क्रिस्टीना ने कहा कि उसने शराब नहीं बल्कि एक-दो बोतल बीयर पी थी. हादसे की वजह खराब सड़क थी, जिसके चलते उसका बैलेंस बिगड़ गया और कार का एक्सीडेंट हो गया. अब कोर्ट के फैसले का इंतजार है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










