
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को मिली सजा-ए-मौत, दो मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा 'क्रूर' काम
AajTak
शख्स को पहली शादी से हुए अपने दोनों बच्चों को बिल्डिंग की 15वीं मंजिल की खिड़की से फेंकने का दोषी पाया गया. कपल को 2021 में मौत की सजा सुना दी गई थी. इसी हफ्ते इन्हें मौत दिए जाने की खबर सामने आई है.
इस कपल को मौत की सजा दी गई है. इनमें जो पुरुष है, उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी पिछली शादी से हुए दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. ताकि दोनों एक नया परिवार शुरू कर सकें. शख्स का नाम झांग बो था और उसकी गर्लफ्रेंड का नाम ये चेंगशेन था.
ऐसा कहा जा रहा है कि इन्हें बुधवार को लीथल इंजेक्शन देकर मारा गया. चीन की शीर्ष अदालत ने इनकी मौत की सजा की मंजूरी दे दी थी. ये जानकारी चाइना डेली रिपोर्ट में दी गई है. झांग को दोनों बच्चों को बिल्डिंग की 15वीं मंजिल की खिड़की से नीचे फेंकने का दोषी पाया गया था.
ये घटना साल 2020 में चीन के चोंगकिंग में हुई थी. न्यूज डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, चेंगशेन भी दोषी ठहराई गई. उसने बच्चों को मारने के लिए झांग पर दबाव बनाया था. इनमें दो साल की लड़की और एक साल का लड़का था.
चेंगशेन को लगता था कि बच्चे आगे चलकर बाधा बन सकते हैं. इसलिए उसने 'दुर्घटना' से मौत की साजिश रची. बच्चों को बिल्डिंग से गिराने का फैसला लिया. कपल को 2021 में मौत की सजा सुना दी गई थी.
हालांकि मौत इसी हफ्ते दी गई है. इससे पहले दोनों ही अपनी सजा कम कराने के लिए कई बार अपील कर चुके थे. चोंगकिंग हाई पीपुल्स कोर्ट ने फैसले को बरकरार रखा और कहा कि झांग और चेंगशेन को दी गई सजा उचित है.
इस फैसले को मंजूरी के लिए सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट में पेश किया गया. जिसमें पाया गया कि हत्या में दोनों की बराबर की भागीदारी थी. दोनों ही प्रमुख अपराधी थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











