
गर्लफ्रेंड ने लिए 12 लाख, बिगड़े रिश्ते तो लौटाए केवल 7 लाख, यौन शोषण केस पर बॉयफ्रेंड ने दी जान
AajTak
मुंबई के देवनार में 32 साल के अकाउंटेंट को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. शख्स ने कथित तौर पर फाइनेंशियल फ्रॉड,छेड़छाड़ के झूठे आरोपों और आरोपियों द्वारा उत्पीड़न के कारण रविवार को अपनी जिंदगी खत्म कर ली.
महाराष्ट्र में मुंबई के देवनार में 32 साल के अकाउंटेंट को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है.
एक अधिकारी ने बताया कि संदीप कुमार पासवान ने कथित तौर पर फाइनेंशियल फ्रॉड,छेड़छाड़ के झूठे आरोपों और आरोपियों द्वारा उत्पीड़न के कारण रविवार को अपनी जिंदगी खत्म कर ली.
पुलिस ने बताया कि मृतक झारखंड का रहने वाला था और भांडुप में एक फर्म में अकाउंटेंट के रूप में काम करता था. उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई जिसके साथ वह रिलेशन में आ गया. रिश्ता आगे बढ़ा को लड़की ने उससे कुल 12.5 लाख रुपये उधार लिए. लेकिन जैसे ही दोनों के बीच रिश्तों में खटास आई तो चीजें बदलने लगीं. लड़की ने केवल 7 लाख रुपये लौटाए और संदीप पर यौन शोषण का केस कर दिया. फिलहाल मृतक के भाई की शिकायत पर महिला और उसके चार रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
ये अपने तरह का कोई पहला मामला नहीं है बल्कि किसी रिश्ते या बेवकूफी में पैसे गंवा देने के चलते अक्सर लोग आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं. हाल में महाराष्ट्र के नागपुर से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को एक होटल में मृत पाया गया है.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि व्यक्ति ने साइबर ठगों के जाल में फंसकर 60 लाख रुपये गंवा दिए थे. अब उन्होंने होटल के कमरे में मृत पाया गया है, मामले में आत्महत्या का संदेह है. वहीं, होटल के कर्मचारियों के अनुसार, वह 3 सितंबर की शाम को होटल में आया था, लेकिन उसके बाद वह कमरे के बाहर नहीं निकला. तो मास्टर चाबी से दरवाजे के खोला गया था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







