
गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो मिले 25000 रुपये, युवक के ट्वीट पर यूजर्स बोले- क्या स्कीम है?
AajTak
ट्विटर पर एक युवक ने दावा किया कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उसे 25000 रुपये मिले. उसका कहना है कि गर्लफ्रेंड ने पहले उसे धोखा दिया, इसलिए 'हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड' (Heartbreak Insurance Fund) के तहत उसे ये राशि मिली. युवक ने यह भी बताया कि ये 'हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड' क्या है?
सोशल मीडिया पर एक युवक ने अपनी ब्रेकअप स्टोरी शेयर की. उसने दावा कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उसे 25000 रुपये मिले. युवक का कहना है कि गर्लफ्रेंड ने पहले उसे धोखा दिया, इसलिए 'हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड' (Heartbreak Insurance Fund) के तहत उसे ये राशि मिली.
दरअसल, युवक और युवती ने आपसी सहमति से ब्रेकअप की स्थिती आने पर 'हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड' का आइडिया निकाला था. इसके तहत दोनों एक ज्वाइंट अकाउंट में 500 रुपये हर महीने जमा करते थे. तय हुआ था कि जो पहले धोखा खाएगा उसे ये सारा पैसा मिल जाएगा.
ट्विटर यूजर प्रतीक आर्यन ने अपने ट्वीट में बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें दो साल बाद धोखा दे दिया, इसलिए 'हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड' में जमा किए गए 25000 रुपये उसे मिले. सोशल मीडिया पर प्रतीक का ये ट्वीट वायरल हो गया. इसे 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
I got Rs 25000 because my girlfriend cheated on me .When Our relationship started we deposited a monthly Rs 500 each into a joint account during relationship and made a policy that whoever gets cheated on ,will walk away with all money. That is Heartbreak Insurance Fund ( HIF ).
'25 हजार मिले क्योंकि गर्लफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया'
प्रतीक ने अपने ट्वीट में लिखा- मुझे 25 हजार रुपये इसलिए मिले क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया. जब हमारा रिश्ता शुरू हुआ तो हमने एक ज्वाइंट अकाउंट में हर महीने 500 रुपये जमा करना शुरू किया था और एक रूल बनाया था कि जो भी धोखा खाएगा, वह पूरे पैसे ले जाएगा. इसे 'हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड' नाम दिया गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










